लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में रोजगार मेले की बड़ी सफलता, 330 में से 125 युवाओं का हुआ चयन

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के वनग्राम आंवलिया में वन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार की बड़ी सौगात मिली। प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की पहल पर आयोजित इस रोजगार मेले में कुल 125 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया।

जनजातीय उद्यमिता प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास केंद्र में आयोजित इस मेले का शुभारंभ मंत्री डॉ. विजय शाह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक वासु कनौजिया, वन मंडल अधिकारी राकेश डामोर, प्रशिक्षु वनमंडलाधिकारी अजय गुप्ता सहित वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

वन मंडल अधिकारी राकेश डामोर ने बताया कि रोजगार मेले में एल एंड टी, वेलस्पन, वर्धमान यार्न्स और सागर मैन्युफैक्चरिंग जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। मेले में कुल 330 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से एल एंड टी ने 30, वेलस्पन ने 50, वर्धमान यार्न्स ने 20 और सागर मैन्युफैक्चरिंग ने 25 युवाओं का चयन किया।

इस तरह कुल 125 युवाओं को रोजगार का अवसर मिला। रोजगार मेले को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे जनजातीय क्षेत्र के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर अधीक्षण यंत्री दिलीप बुके ने दी महत्वपूर्ण जानकारी…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026