लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्यारंभ प्रमाण-पत्र वितरित किए गए

आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्यारंभ प्रमाण-पत्र वितरित किए गए

खण्डवा 24 मार्च 2026, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को बोरगांव खुर्द के आंगनवाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत 5-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर चुके बच्चों को जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा द्वारा विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। श्रीमती शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रमाण पत्र बच्चों के शैक्षणिक जीवन की एक नई शुरुआत का प्रतीक है तथा उन्हें प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी पात्र बच्चों का समय पर विद्यालय में प्रवेश हो। इस कार्यक्रम में रॉकेट लर्निंग संस्था एवं पीरामल संस्था का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती नन्नी बाई, प्रभारी परियोजना अधिकारी ज्योति पटेल, सुपरवाइजर रुखसाना खान एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका तथा बच्चों के अभिभावकगण भी उपस्थित थे।

(फोटो संलग्न)

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मानसिक स्वास्थ्य के संवर्द्धन हेतु कार्यशाला सम्पन्न
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा में बिजली सप्लाई रहेगी बंद, इन क्षेत्रों में 4 घंटे का मेंटेनेंस शटडाउन
March 24, 2026
खंडवा
महावीर जयंती के उपलक्ष में जय जिनेंद्र महिला मंडल की शानदार भजनों की हुई
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें.. क्या है हकीकत? देखें
March 24, 2026
खंडवा
रेडक्रॉस सोसाइटी खंडवा के तत्वावधान में स्थानीय गणगौर घाट पर स्वच्छता अभियान किया गया।
March 24, 2026
खंडवा
भाजपा संगठन द्वारा पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों से स्वेच्छा अनुसार आजीवन सहयोग निधि का हो रहा है संग्रह।
March 24, 2026
खंडवा
लोकसभा में उठी मांग: उच्च न्यायालयों में हिंदी अनिवार्य करें।
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा जिला न्यायालय में विदाई समारोह: डीजे ममता जैन का हुआ स्थानांतरण
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा में गणगौर पर भव्य आयोजन, पूर्व महापौर के निवास पर जुटे जनप्रतिनिधि
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा: सूरजकुंड अतिक्रमण विवाद पर प्रशासन सख्त, राजस्व, रेलवे और पुलिस की संयुक्त बैठक
March 24, 2026