लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

26 से 30 मार्च तक लगेगा पुस्तक मेला जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने तैयारियों की समीक्षा की

खंडवा 24 मार्च 2026, आगामी शिक्षा सत्र में कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर “पुस्तक मेला” आयोजित किया जाएगा। यह पुस्तक मेला 26 से 30 मार्च तक जिमखाना ग्राउंड के पास, सूरजकुंड स्थित पी एम श्री शासकीय कन्या उत्त्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में पुस्तक विक्रेताओं की बैठक में निर्देश दिए कि पुस्तक मेले में आने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को उचित मूल्य पर तथा रियायती दरों पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तक मेले में ही सभी विषयों की पुस्तकों के सेट उपलब्ध करा दिए जाएं, मेले में दुकानदार विद्यार्थियों को उनकी बाजार में स्थित दुकान पर आने के लिये नहीं कहें।
जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने मेले में उपलब्ध पुस्तके और उन पर दिया जाने वाला डिस्काउंट स्पष्टतः बैनर पर लिख कर प्रदर्शित करने के निर्देश पुस्तक विक्रेताओं को दिए।

उन्होंने कहा कि बुक स्टॉल पर कौन कौन से स्कूलों की पुस्तके उपलब्ध है, पुस्तक विक्रेता इस संबंध में अपने स्टॉल पर फ्लेक्स या ड्राइंग शीट पर लिखकर प्रदर्शित करें

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कॉपियों पर दिया जाने वाला डिस्काउंट भी प्रदर्शित किया जाए। प्रत्येक स्कूल व कक्षा की पुस्तको की सूची दुकान के काउन्टर पर उपलब्ध रहे।

डॉक्टर गौड़ा ने कहा कि पुस्तक मेले में बुक स्टॉल निर्धारित समय पर खुले व बंद हो तथा कोई भी विवाद की स्थिति निर्मित नही हो। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या होने पर पुस्तक विक्रेता जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर उसका निराकरण करें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
धनगांव में बारिश के बीच पुलिस ने की मानवता की मिसाल, कीचड़ से निकाला लोडिंग वाहन
August 2, 2026
खंडवा
महादेवगढ़ पहुंचे श्री दादा गुरु,29 अगस्त के भव्य समापन में स्वयं करेंगे अंतिम श्री हनुमान चालीसा पाठ
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा: सुर, ताल और तालियों की गूंज… Voice of Khandwa फाइनल में दिखा टैलेंट का जलवा
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा: उफनते नाले में बहे व्यक्ति का शव बरामद, 2 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन
August 2, 2026
खंडवा
*”खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम में आज चित्रकला प्रतियोगिता और फूड फेस्टिवल आयोजित होंगे*
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: हरियाली महोत्सव पर भाजपा किसान मोर्चा ने रामेश्वर कुंड परिसर में किया बेलपत्र का पौधारोपण
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा से 35 ज़ायरीन उमराह के लिए रवाना, रेलवे स्टेशन पर दुआओं के साथ दी गई रुख़्सती
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 3 अगस्त को पुलिस लाइन 11 केवी फीडर पर मेंटेनेंस, सुबह 9 से 10 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में किशोर गौरव दिवस की शानदार शुरुआत, सद्भावना मंच ने दी सुरों भरी गीतांजलि
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में रोजगार मेले की बड़ी सफलता, 330 में से 125 युवाओं का हुआ चयन
August 2, 2026