सिंधी सेवा मंडली की चुनावी प्रक्रिया होगी शुरू

साधारण सभा में लिया गया निर्णय
खंडवा।सिंधी सेवा मंडली की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त होने जा रहा है।नवीन सत्र हेतु कार्यकारिणी का पुनर्गठन जल्द ही होगा।
सिंधी सेवा मंडली प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि
उक्त निर्णय साधारण सभा में लिया गया।
अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी ने कहा कि सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष का चयन कर लिया जाए।सचिव संजय सभनानी ने विगत वर्ष की आय व्यय का विस्तृत ब्यौरा सभा पटल पर रखा।
गोपालदास पमनानी ने कहा कि संस्था का पुनर्गठन एक नियमित प्रक्रिया है।लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव करवाया जाना स्वागत योग्य है।अनिल आरतानी ने कहा कि कार्यक्षमता में अभिवृद्धि के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक है।
सचिव संजय सभनानी ने सदस्यों को जानकारी दी कि 25 और 26 मार्च को कार्यालयीन समय में सादे कागज पर आवेदन दिए जा सकेंगे।27 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे।आवश्यकता पड़ने पर 31 मार्च को चुनाव होगा।प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि एक अध्यक्ष,दो उपाध्यक्ष,एक सचिव,एक सह सचिव और एक कोषाध्यक्ष कुल 6 पदों के लिए प्रक्रिया होगी।
बैठक में मेठाराम पिंजानी,गोपालदास पमनानी,मोहन दीवान,शंकरलाल आसवानी,किशोर पिंजानी,अनिल आरतानी,प्रकाश आहूजा,जयरामदास खेमानी,संजय सभनानी,हरीश कुमार संतवानी,राजेश परचानी ,घनश्याम वाधवा,कमल नागपाल,राम वासवानी,मनोज गेलानी,मनोहरलाल संतवानी आदि उपस्थित रहे।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा 

