लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

विज्ञान की उड़ान: इसरो श्रीहरिकोटा तक पहुँचेगी जिले की प्रतिभा — शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता गंगराडे एवं छात्रा निकिता का चयन

मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल द्वारा संचालित विज्ञान मंथन 2025-26 के अंतर्गत आयोजित विज्ञान मंथन यात्रा के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा गुप्ता गंगराडे एवं विद्यालय की मेधावी छात्रा निकिता का चयन हुआ है।

यह गौरवपूर्ण यात्रा 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को देश के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक संस्थानों एवं अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा। विशेष रूप से, इस यात्रा में प्रतिभागियों को इसरो, श्रीहरिकोटा (Satish Dhawan Space Centre) जैसे प्रतिष्ठित अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त होगा, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध होगा।

इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य श्री राधेश्याम जोशी के मार्गदर्शन एवं उनके द्वारा किए गए सतत शैक्षणिक प्रयासों को जाता है, जिनके कारण विद्यालय में नवाचार, विज्ञान शिक्षा एवं प्रतियोगी वातावरण को निरंतर प्रोत्साहन मिला। उनके नेतृत्व में ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है।

विशेष उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत जिले से एकमात्र शिक्षिका के रूप में श्रीमती श्रद्धा गुप्ता का चयन हुआ है, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एस. सोलंकी द्वारा भी हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा इसे जिले की शैक्षणिक उपलब्धि बताया गया।सहायक संचालक श्री जयेश पाटीदार एवं

विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि निश्चित ही अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और विज्ञान के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026