लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में रेलवे की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई पर विवाद, कांग्रेस नेता दीपक राठौड़ ने उठाए सवाल

खंडवा (मध्य प्रदेश):

खंडवा शहर में रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहर के सियाराम चौक, कब्रिस्तान रोड, बुधनगर, सूरजकुंड, तीन पुलिया और रविंद्र नगर सहित कई क्षेत्रों में रेलवे द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर मकान तोड़ने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई का कांग्रेस नेता एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने विरोध किया है। गुरुवार को वे प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बस्ती की महिलाओं और पुरुषों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं और अचानक की जा रही कार्रवाई से उनके सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है।

दीपक राठौड़ ने रेलवे की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे नजूल और नगर निगम की जमीन को भी अपनी बताकर लोगों को परेशान कर रहा है, जो उचित नहीं है।

उन्होंने रेलवे प्रशासन से निवेदन किया कि इस मामले में संवेदनशीलता बरती जाए और गरीब परिवारों के साथ न्याय किया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए इस प्रकार की कार्रवाई को रोका जाए।

फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रभावित लोग प्रशासन से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
धनगांव में बारिश के बीच पुलिस ने की मानवता की मिसाल, कीचड़ से निकाला लोडिंग वाहन
August 2, 2026
खंडवा
महादेवगढ़ पहुंचे श्री दादा गुरु,29 अगस्त के भव्य समापन में स्वयं करेंगे अंतिम श्री हनुमान चालीसा पाठ
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा: सुर, ताल और तालियों की गूंज… Voice of Khandwa फाइनल में दिखा टैलेंट का जलवा
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा: उफनते नाले में बहे व्यक्ति का शव बरामद, 2 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन
August 2, 2026
खंडवा
*”खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम में आज चित्रकला प्रतियोगिता और फूड फेस्टिवल आयोजित होंगे*
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: हरियाली महोत्सव पर भाजपा किसान मोर्चा ने रामेश्वर कुंड परिसर में किया बेलपत्र का पौधारोपण
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा से 35 ज़ायरीन उमराह के लिए रवाना, रेलवे स्टेशन पर दुआओं के साथ दी गई रुख़्सती
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 3 अगस्त को पुलिस लाइन 11 केवी फीडर पर मेंटेनेंस, सुबह 9 से 10 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में किशोर गौरव दिवस की शानदार शुरुआत, सद्भावना मंच ने दी सुरों भरी गीतांजलि
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में रोजगार मेले की बड़ी सफलता, 330 में से 125 युवाओं का हुआ चयन
August 2, 2026