लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

नाशिक कुंभ के लिए रेलवे की तैयारी।

 

भुसावल मंडल ने 16 कोच का मेमू भेजकर खंडवा भुसावल के बीच टेस्टिंग ट्रायल किया।

खंडवा। आगामी नाशिक कुंभ में यात्रियों की भीड़ कम करने और तीर्थ यात्रियों को पर्याप्त रेल सुविधा देने के लिए भुसावल मंडल ने 16 कोच की मेमू ट्रेन भुसावल से खंडवा के बीच टेस्टिंग ट्रायल कर चलाई।यह मेमू ट्रेन खंडवा स्टेशन पर शनिवार पहुंची। समाजसेवी व सांसद प्रवक्ता सुनील जैन एवं मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से नाशिक के (त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग) के बीच रेल की सुविधा देने के लिए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर सांसद पाटिल रेल मंत्री और सेंट्रल रेलवे के जीएम, भुसावल डीआरएम से मांग करते आ रहे हैं। इसी को लेकर भुसावल मंडल ने मेमू ट्रेन भेजकर भुसावल खंडवा के बीच टेस्टिंग ट्रायल लिया है। मेमू ट्रेन का खाली रैक शनिवार सुबह भुसावल से रवाना होकर खंडवा के प्लेटफार्म नंबर 3 पर सुबह 12 बजे पहुंचा। इसमें 16 कोच लगे थे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आगामी नाशिक त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में आयोजित कुंभ मेले में तीर्थ यात्रियों को आने जाने में सुविधा देने के लिए कई नई और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाना है। इसी तारतम्य में नाशिक से खंडवा तथा ओंकारेश्वर तक भी ट्रेन चलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए मेमू ट्रेन का टेस्टिंग ट्रायल किया जा रहा है। इसमें रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग द्वारा तकनीकी,सिगनलिंग टेस्टिंग की गई।

सांसद पाटिल ने ऋषिकेश हुबली साप्ताहिक का खंडवा स्टेशन स्टॉपेज देने के लिए रेल मंत्री को पत्र भेजा।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल वर्तमान में चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 07363/64 ऋषिकेश हुबली साप्ताहिक को दक्षिण पश्चिम रेल हुबली के जारी परिपत्र अनुसार नियमित किया जा रहा है। इस ट्रेन को नये नंबर 17363/64 से चलाया जायेगा इस ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज देने की मांग को लेकर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाप्रबंधक दक्षिण पश्चिम रेल हुबली,महाप्रबंधक मध्य रेल मुंबई को पत्र भेजा है। सांसद पाटिल ने पत्र में बताया कि इस ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज देने से हरिद्वार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और पुणे, हुबली के बीच यात्रियों तथा खंडवा वासियों को नई ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026