लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मालीकुआं में 17 मार्च को मनाया जाएगा श्री मां हिंगलाज प्राकट्य उत्सव, भावसार समाज निकालेगा चुनरी यात्रा

खंडवा। शहर के मालीकुआं स्थित श्री मां हिंगलाज माता मंदिर में 17 मार्च को मां हिंगलाज का प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भावसार समाज द्वारा भव्य चुनरी यात्रा, पूजन-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस प्रकार भगवान अलग-अलग युगों में विभिन्न रूपों में अवतरित हुए, उसी प्रकार मां भगवती भी समय-समय पर अलग-अलग नामों और रूपों में प्रकट हुई हैं। मालीकुआं स्थित श्री मां हिंगलाज माता मंदिर भी इसी आस्था का प्रतीक माना जाता है।

बताया जाता है कि प्राचीन समय में यहां स्थित पत्थर की प्रतिमा को लोग भगवान हनुमानजी समझकर पूजते थे। बाद में एक महिला के शरीर में माताजी का प्राकट्य हुआ और उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा श्री मां हिंगलाज माता की है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इसके बाद यहां माता की प्रतिमा की विधिवत स्थापना कर मंदिर का निर्माण कराया गया। वर्तमान में यहां श्री मां हिंगलाज माता का भव्य मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार भारत में 51 शक्तिपीठ हैं, जिनमें पूर्व में कामाक्षी, उत्तर में ज्वालामुखी, दक्षिण में मीनाक्षी और पश्चिम में श्री मां हिंगलाज का स्थान बताया गया है। मान्यता है कि हिंगलाज माता के स्थान पर सती माता का सिर गिरा था, इसलिए इसे प्रमुख शक्तिपीठों में माना जाता है। वर्तमान में यह पवित्र स्थल पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले में स्थित है। सतीजी के सिर में हिंगुल (सिंदूर) भरा होने के कारण माता का नाम हिंगलाज पड़ा।

सुनील जैन के अनुसार मुख्य शक्तिपीठ पाकिस्तान में होने के कारण भारत में हिंगलाज माता की स्वयंभू प्रतिमा खंडवा में ही विराजमान है। इसी कारण यहां प्रतिवर्ष मां हिंगलाज जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।

अंतरराष्ट्रीय भावसार महासभा (मप्र-छत्तीसगढ़) के सचिव गणेश भावसार ने बताया कि 17 मार्च को प्राकट्य उत्सव के अवसर पर मालीकुआं स्थित मंदिर में प्रातः मां हिंगलाज का विशेष श्रृंगार और पूजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे महाआरती के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन होगा। वहीं रात्रि में महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

मां हिंगलाज को भावसार समाज की कुलदेवी माना जाता है। इसी उपलक्ष्य में भावसार समाज द्वारा सुबह 9 बजे कहारवाड़ी चौक स्थित भावसार धर्मशाला से विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर मालीकुआं स्थित हिंगलाज माता मंदिर पहुंचेगी, जहां माता को चुनरी ओढ़ाकर पूजन और आरती की जाएगी।

आरती के पश्चात सभी श्रद्धालु जसवाड़ी रोड स्थित भावसार बालक धाम आश्रम (मां हिंगलाज वाटिका हनुमान मंदिर) पहुंचेंगे, जहां दर्शन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026