खंडवा : गुड़ी पड़वा पर भजन संध्या को लेकर श्री गणेश गौशाला में बैठक, आयोजन की रूपरेखा तैयार
खंडवा। आगामी गुड़ी पड़वा पर्व को लेकर शहर की श्री गणेश गौशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निमाड़ सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति के पदाधिकारी और हिंदू समाज के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान गुड़ी पड़वा के अवसर पर आयोजित होने वाली भजन संध्या को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भजन संध्या में क्षेत्र के भजन गायकों द्वारा भगवान की भक्ति में सराबोर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर भी पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच चर्चा की गई।
समिति ने शहरवासियों से गुड़ी पड़वा के इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
