नगर निगम सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह, महापौर अमृता अमर यादव ने किया महिलाओं का सम्मान

खंडवा :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम सभागार में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।

समारोह में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के साथ महिला पार्षदगण, गणमान्य महिलाएं, आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, सहायक आयुक्त प्रिया मैदा सहित लगभग 120 महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुई।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं क्षमता से महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर काम करना होगा। नगर निगम भी महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान देने वाली तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
