लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस लाइन में आईजी अनुराग ने किया परेड और बलवा परेड का निरीक्षण दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था और संसाधनों का लिया जायजा

खंडवा- इंदौर जोन (ग्रामीण) के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग के दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दौरान बुधवार को खंडवा पुलिस लाइन में परेड और बलवा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं और शासकीय वाहनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारनेकर, प्रशिक्षु आईपीएस अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल सिंह चौहान, एसडीओपी (मूंदी) मनोहर सिंह गवली, एसडीओपी (हरसूद) लोकेन्द्र सिंह ठाकुर तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार राय सहित जिले के करीब 120 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
परेड कमांडर प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार धरम सिंह जामोद तथा सहायक परेड कमांडर सूबेदार धर्मेन्द्र गौर रहे। निरीक्षण के दौरान बेहतर टर्नआउट और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इसके बाद बलवा परेड का प्रदर्शन कराया गया, जिसकी आईजी अनुराग ने सराहना की। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को लेकर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिले के सभी शासकीय पुलिस वाहनों की भी जांच की गई। वाहनों के सायरन, इंडिकेटर, बलवा सामग्री, टियर गैस और टूल किट सहित अन्य उपकरणों को चेक किया गया तथा वज्र वाहन का भी अवलोकन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले वाहन चालकों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान वाहन शाखा प्रभारी सूबेदार ज्योति रघुवंशी को शासकीय वाहनों की समय पर सर्विसिंग और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा पुलिस वेलफेयर के तहत लगाए गए आरओ प्लांट, वाहन शाखा, एसएएफ बैरक, पुलिस आवासीय परिसर और पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
धनगांव में बारिश के बीच पुलिस ने की मानवता की मिसाल, कीचड़ से निकाला लोडिंग वाहन
August 2, 2026
खंडवा
महादेवगढ़ पहुंचे श्री दादा गुरु,29 अगस्त के भव्य समापन में स्वयं करेंगे अंतिम श्री हनुमान चालीसा पाठ
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा: सुर, ताल और तालियों की गूंज… Voice of Khandwa फाइनल में दिखा टैलेंट का जलवा
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा: उफनते नाले में बहे व्यक्ति का शव बरामद, 2 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन
August 2, 2026
खंडवा
*”खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम में आज चित्रकला प्रतियोगिता और फूड फेस्टिवल आयोजित होंगे*
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: हरियाली महोत्सव पर भाजपा किसान मोर्चा ने रामेश्वर कुंड परिसर में किया बेलपत्र का पौधारोपण
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा से 35 ज़ायरीन उमराह के लिए रवाना, रेलवे स्टेशन पर दुआओं के साथ दी गई रुख़्सती
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 3 अगस्त को पुलिस लाइन 11 केवी फीडर पर मेंटेनेंस, सुबह 9 से 10 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में किशोर गौरव दिवस की शानदार शुरुआत, सद्भावना मंच ने दी सुरों भरी गीतांजलि
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में रोजगार मेले की बड़ी सफलता, 330 में से 125 युवाओं का हुआ चयन
August 2, 2026