लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU अपडेट – खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता की पहल पर ओंकारेश्वर में बंद पड़ा विश्राम गृह खुला, 50 रूपए में 4 घंटे कर सकते हैँ आराम

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता की पहल पर ओंकारेश्वर में बंद पड़ा विश्राम गृह खुला, 50 रूपए में 4 घंटे कर सकते हैँ आराम

ओंकारेश्वर- तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में कोविड के समय से बंद पड़ा ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर संस्थान का अधूरा विश्रामालय खंडवा कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता के निर्देश पर ज्योतिर्लिंग मंदिर संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओर एसडीएम श्री शिवम प्रजापति द्वारा विश्रामआलय भवन की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। जिससे सुसज्जित पलंग, कुलर, फॉल सीलिंग, विद्युत व्यवस्था, अटैच टॉयलेट सहित संस्थान के सेवादार इत्यादि इंतजाम किए गए है।

श्री प्रजापति ने बताया कि कोविड के समय से ओंकार प्रसादालय स्थित यह भवन अधूरा पड़ा था । जिसे आम भक्तों के लिए एक सामान्य शुल्क पर सुविधाजनक रूप से तीर्थयात्रियों के हित में उपयोग में लाया जाएगा।
जिसकी शुरुआत आज सोमवार से की गई है ।
मंदिर संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसडीएम श्री प्रजापति ने बताया कि लगभग कोविड के समय यह भवन और यहां की रुकने की व्यवस्थाएं बंद थी।
दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं जिसमें से कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अधिक शुल्क रात्रि विश्राम या कुछ घंटे रुकने हेतु चुकाने में असमर्थ होते हैं । उन्हीं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था जरूरतमंद लोगों के लिए भी की गई है।
इसका सभी तीर्थयात्री लाभ ले सकते हैं।
₹100/- रुपए में रात्रि विश्राम ओर ₹50/- रुपए में 4 घंटे में यहां रुक सकेंगे।
जिला प्रशासन का मूल उद्देश्य या देश दुनिया से आने वाले भक्तों को अधिक से अधिक सरल सुविधा मुहैया कराना है। ताकि तीर्थयात्री यहां आकर अच्छा संदेश और एक अच्छा अनुभव लेकर जाए। इसी के लिए लगातार हमारे कलेक्टर साहब, जनप्रतिनिधि एवं पूरी टीम स्थानीय लोगों के सहयोग से लगी हुई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026