लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा अपडेट — जिले के आहरण संवितरण अधिकारियों एवं लेखापाल को दिया गया टी.डी.एस. एवं टी.सी.एस. का सेमिनार

जिले के आहरण संवितरण अधिकारियों एवं लेखापाल को दिया गया टी.डी.एस. एवं टी.सी.एस. का सेमिनार
खण्डवा 16 जनवरी, 2025 – आयकर विभाग टीडीएस विंग 2 इंदौर के द्वारा गुरूवार को जिले के आहरण संवितरण अधिकारियों एवं लेखापाल के लिए प्रत्यक्ष संवाद सेमिनार का प्रथम सत्र जिला पंचायत के सभागृह में आयोजित हुआ। इसके अलावा शिक्षा विभाग के आहरण संवितरण अधिकारियों, लेखापाल के लिए द्वितीय सत्र का सेमिनार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया। इसमें टीडीएस/टीसीएस के प्रावधानों एवं बकाया लंबित मांगों के निराकरण तथा आयकर से संबंधित बारीकियां एवं कठिनाइयों की जानकारी दी गई।
सेमिनार में जिला कोषालय अधिकारी श्री आर.एस. गवली द्वारा बताया गया कि जिले के आहरण संवितरण अधिकारियों के द्वारा काटे गए टीडीएस को समय सीमा में रिटर्न फाइल करने की जानकारी दी गई। इससे आयकर विभाग द्वारा निर्धारित समय अवधि में समस्त रिटर्न फाइल की जा सके एवं किसी प्रकार की पेनल्टी निर्मित ना हो। साथ ही आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। आहरण संवितरण अधिकारियों के आयकर कटौत्रा संबंधी कर्तव्य के बारे में भी जानकारी दी गई। इस प्रत्यक्ष संवाद में प्रतिभागियों के समस्याओं का समाधान भी किया गया तथा उनके प्रश्नों के उत्तर दिए गए।
सेमिनार में आयकर विभाग इंदौर के संयुक्त कमिश्नर श्री संजीव कुमार, डिप्टी कमिश्नर पी.जी. थॉमस, आयकर अधिकारी श्री सुधीर शर्मा, श्री राजेश कुमार  जिला कोषालय कार्यालय के सिस्टम मैनेजर श्री प्रफुल्ल मंडलोई, सहायक कोषालय अधिकारी श्री विनीत शर्मा तथा जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारी एवं लेखापाल उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026