लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...
महाविद्यालय खंडवा युवाम. 3 अंतर्गत  रेम्प वॉक में विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग,
  खंडवा  ।। पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय खंडवा में वार्षिकोत्सव ‘युवाम 3.0 ‘ के अंतर्गत तृतीय दिवस गुरूवार को रेम्प वॉक का आयोजन किया गया | महाविद्यालय में  आयोजित हो रहे वार्षिकोत्सव ‘युवाम 3.0‘ के तृतीय दिवस विद्यार्थियों के रेम्प वॉक का आयोजन हुआ जिसमे विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति के रंग बिखेरे, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा अलग अलग राज्यों के संस्कृति के अनुसार वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन | रेम्प वॉक में मिस्टर पीसीजी बी.कॉम. तृतीय वर्ष के छात्र पियूष पटेल बने एवं मिस पीसीजी बी.सी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का भावसार बनी | जोड़ी के रूप में प्रथम स्थान पर हार्दिक पटेल एवं महक भावसार की जोड़ी रही एवं द्वितीय स्थान पर आकाश नामदेव, अंजलि तोमर को जोड़ी रही |  रेम्प वॉक के निर्णायक के रूप में सुश्री आयुषी गुप्ता उपस्थित थी | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनय जैन, प्राचार्य श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय कन्या महाविद्यालय खंडवा एवं विशेष अतिथि के रूप में श्री दीपक हरी रानाडे, डीन भगवंत राव मंडलोई कृषि महाविद्यालय खंडवा  शामिल हुए |
                                             कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई, इसके बाद अतिथियों द्वारा गत वर्ष मे मेरिट स्थान पर रहे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल वितरित किये गये | अतिथियों द्वारा दिए गये उद्बोधन में अतिथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं प्रेराणादायक विचार व्यक्त किये | अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दीपेश उपाध्याय एवं प्रबंधक  सतीश पटेल द्वारा किया गया | कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि दीक्षित, पलक वर्मा, एवं अन्वि चटकेले द्वारा किया गया एवं अंत में आभार सुश्री नेहा राजावत द्वारा माना गया |  इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष  संदीप गुप्ता एवं सचिव प्रज्ञान गुप्ता, सुनील जैन द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की |

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा :ठेले पर स्कूटी बांध,हाथों में गैसटंकी लेकर महंगाई के विरोध में मेलोडी टॉफ़ी ले निकली कांग्रेस
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर मारपीट मामले में कलेक्टर ने मारपीट करने वाले कर्मचारियों की सेवा की समाप्त
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा में जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी
May 25, 2026
खंडवा
ओम्कारेश्वर में श्रद्धालुओं एवं मंदिर के कर्मचारियों के बीच में जमकर हुई मारपीट.
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा के मोरटक्का में दर्दनाक हादसा,ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौत;लोगों ने बचाई पिता-बेटे जान
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : जैन संतों की हत्या पर आक्रोषित समाज ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : सर्किट हाउस में लगी आग. कोतवाली सहित फायरफाइटर की टीम मौके पर
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : सीएम राइस स्कूल ओंकारेश्वर में चपरासी की रहस्यमयी मौत
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : पिपलोद क्षेत्र में पलटा बारातियों से भरा वाहन.. 7-10 लोग घायल.. ड्राइवर की मौत
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा में प्रेम प्रसंग बना तीन जिंदगियों की मौत की वजह, युवक ने सुसाइड नोट में लिखा नाम तो प्रेमी ने भी उठाया खौफनाक कदम
May 25, 2026