ACACU खंडवा अपडेट -सांसद,महापौर,विधायक द्वारा हिन्दूजा हॉस्पिटल में हुआ डायलिसिस सेंटर का हुआ शुभारंभ, आयुष्मान कार्ड धारी पेशंटों की निशुल्क होगी डायलिसिस,

सांसद,महापौर,विधायक द्वारा हिन्दूजा हॉस्पिटल में हुआ डायलिसिस सेंटर का हुआ शुभारंभ,
आयुष्मान कार्ड धारी पेशंटों की निशुल्क होगी डायलिसिस,
खंडवा ।। किडनी के मरीजों को अब डायलिसिस के लिए इंदौर व अन्य शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,खंडवा में हिंदूजा हॉस्पिटल में भी डायलिसिस पेशेंट के लिए डायलिसिस सेंटर की व्यवस्था उपलब्ध हो गई है, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किडनी के मरीजो के लिए खंडवा में ही डायलिसिस सेंटर खुल चुका है, गुरुवार को हिंदूजा हॉस्पिटल खंडवा में किडनी पेशंटों के लिए डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर शुभारंभ किया गया एवं इस सुविधा के लिए किडनी पेशेंटो को शुभकामनाएं प्रेषित की, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिले में लगभग 70 से 75 डायलिसिस पेशेंट है, कुछ वर्ष पूर्व तक इन सभी मरीजों को इंदौर या अन्य शहर में जाना पड़ता था जिससे काफी आर्थिक नुकसान और समय भी लगता था लेकिन खंडवा में सरकारी अस्पताल के साथ अन्य जगहों पर भी यह सुविधा उपलब्ध हो गई है, डॉक्टर हिंदूजा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार मानते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड पेशेंट के लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी, डायलिसिस सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर अतिथि के रूप में महापौर अमर यादव एवं विधायक कंचन मुकेश तन्वे भी उपस्थित थी, आयोजित कार्यक्रम में सांसद विधायक महापौर के साथ ही कपिल अंजने ,परमजीत सिंह नारंग , प्रवक्ता सुनील जैन ,चंद्रेश पचौरी, आशीष चटकेले, अस्पताल संचालक गिरधारी लाल हिंदूजा , डॉ संतोष श्रीवास्तव, डॉक्टर पंकज जैन,डॉक्टर बडोले, विकास अंजने, अनूप हिंदूजा, हरिओम पटेल, सागर आरतानी,पवन गोस्वामी, घनश्याम वाधवा, नारायण बाहेती, मनोज सोनी, मोहन दीवान आदि उपस्थित थे।
Read Next

ओंकारेश्वर में SDERF जवानों की मुस्तैदी से टली बड़ी दुर्घटना, तीन युवाओं की बचाई जान

खंडवा :ठेले पर स्कूटी बांध,हाथों में गैसटंकी लेकर महंगाई के विरोध में मेलोडी टॉफ़ी ले निकली कांग्रेस

खंडवा : ओंकारेश्वर मारपीट मामले में कलेक्टर ने मारपीट करने वाले कर्मचारियों की सेवा की समाप्त

खंडवा में जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी

ओम्कारेश्वर में श्रद्धालुओं एवं मंदिर के कर्मचारियों के बीच में जमकर हुई मारपीट.

खंडवा के मोरटक्का में दर्दनाक हादसा,ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौत;लोगों ने बचाई पिता-बेटे जान

खंडवा : जैन संतों की हत्या पर आक्रोषित समाज ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन

खंडवा : सर्किट हाउस में लगी आग. कोतवाली सहित फायरफाइटर की टीम मौके पर

खंडवा : सीएम राइस स्कूल ओंकारेश्वर में चपरासी की रहस्यमयी मौत

खंडवा : पिपलोद क्षेत्र में पलटा बारातियों से भरा वाहन.. 7-10 लोग घायल.. ड्राइवर की मौत