खंडवा – खाद्य विभाग द्वारा जांच हेतु लिए गये खाद्य पदार्थों के नमूने

खाद्य विभाग द्वारा जांच हेतु लिए गये खाद्य पदार्थों के नमूने
खण्डवा 20 अक्टूबर 2024 – दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।जिससे आम जनता को मिलावट रहित खाद्य सामग्री त्यौहारों पर उपलब्ध हो सके। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि खाद्य विक्रेताओं से मानक स्तर की जांच हेतु नमूने संग्रहित किए गए। उन्होंने बताया कि लालाजी मावा भंडार गोल बाजार खण्डवा से मावा के 2 नमूने, काबरा डेयरी शनि मंदिर खण्डवा से गाय भैंस मिश्रित दूध का 1 नमूना, श्री जी इंटरप्राइसेस घंटाघर खण्डवा से घी के 2 नमूने जांच हेतु लिए गए। इसके अलावा जड़वचंद चुन्नीलाल खण्डवा से घी और गोधारा देसी घी पैकट के 2 नमूने, न्यू भारती ट्रेडर्स खण्डवा से सौंफ और खोपरा बूरा के 2 नमूने एवं अरुण कुमार इंदौरी लाल खण्डवा से शक्कर बूरा और सेव के 2 नमूने लिए गए।
आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि खाद्य सामग्री जैसे घी, मावा, मिठाई, नमकीन और ड्राई फ्रूट (काजू, बादाम पैक) को क्रय करने से पूर्व चेक करें। उन्होंने कहा कि घी जो अत्यधिक कम कीमत के है जिन पर दिया बत्ती का तेल या माइल्ड फैट लिखा हो ऐसे पदार्थ घी के रूप में विक्रय किए जा रहे हैं उनसे सावधान रहें।
खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित शिकायत हो तो आप खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला पंचायत परिसर खण्डवा में कर सकते हैं।किसी भी वाहन में मिलावटी खाद्य पदार्थ जैसे की मावा, घी, मिठाई आदि खण्डवा जिले में बाहर से आने वाली बस से उतरते हुए दिखाई दे तो कृपया मोबाइल नंबर 9826040072 पर वॉट्सएप करें, जिस पर कार्यवाही की जायेंगी। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
Read Next

खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट

खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
खंडवा किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
खंडवा खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
खंडवा सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
खंडवा मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
खंडवा अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*

खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग