लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

महाराष्ट्र भाजपा ने 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की:

डिप्टी CM फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम, प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे

मुम्बई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर विधानसभा से उतारा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कोलाबा से और नितेश राणे को कंकावली से टिकट मिला है। नार्वेकर शिवसेना और NCP विधायकों की सदस्यता खत्म नहीं करने को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। नितेश राणे मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर अभी विवादों में हैं।

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 20 नवंबर को ही नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। इसके प्रत्याशी का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें BJP को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव से NDA को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में यह आंकड़ा 42 था। यानी आधे से भी कम।

2024 लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमट जाएगी। विपक्षी गठबंधन के एक सर्वे में राज्य की 288 सीटों पर MVA यानी महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिम्पैथी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
जंगल में गणतंत्र: माओवादी प्रभाव वाले इलाकों में लोकतंत्र की वापसी
April 2, 2026
देश
भोपाल: दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, आपराधिक कार्रवाई की मांग
March 16, 2026
देश
2026 विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित कीं
March 15, 2026
देश
पश्चिम बंगाल में BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’: क्या साउथ बंगाल से खुलेगा जीत का रास्ता?
March 15, 2026
देश
नेतन्याहू की मौत की अफवाह पर मचा हड़कंप, IRGC की धमकी—‘जिंदा है तो मार गिराएंगे
March 15, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा – शासकीय स्कूल की इस शिक्षिका को इसरो के अध्यक्ष ने किया सम्मानित, इनके नवाचारों की पूरी दुनिया ने की सराहना…
December 9, 2024
देश
ACACU नेशनल डेस्क – सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार पर लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना,अपील पर देरी में नाराज सुप्रीम कोर्ट..
December 6, 2024
देश
पीएम मोदी ने किया रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पणः बनारस से वर्चुअली जुड़े; रीवा में मंच से CM यादव बोले- 999 रुपए में कराएंगे हवाई सफर
October 20, 2024
देश
करवा चौथ की थाली में क्या-क्या होना चाहिए? नोट कर लें पूरी पूजा सामग्री
October 20, 2024
देश
30 विमानों को धमकी, केंद्र ने DGCA प्रमुख को हटाया:
October 20, 2024