लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

30 विमानों को धमकी, केंद्र ने DGCA प्रमुख को हटाया:

NIA और IB से रिपोर्ट मांगी, एविएशन सिक्योरिटी चीफ बोले- हमारा आसमान सुरक्षित

देश में यात्री विमानों को मिल रही धमकी का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को 30 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके चलते विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिर पूरी जांच पड़ताल के बाद विमानों को रवाना किया गया। इसके चलते सैकड़ों यात्री घंटों परेशान हुए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से डिटेल रिपोर्ट मांगी है। CISF, NIA और IB को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। वहीं, देर शाम केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने DGCA प्रमुख विक्रम देव दत्त को पद से हटाते हुए कोयला मंत्रालय में सचिव बना दिया। इस बदलाव को धमकी वाले मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं, एक साथ 30 धमकियां मिलने के बाद विमान कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के अफसरों से मुलाकात की। ब्यूरो के डायरेक्टर जनरल जुल्फिकार हसन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भारतीय आकाश पूरी तरह सुरक्षित है।

हफ्तेभर में 200 करोड़ का नुकसान

विमान में बम होने की सूचना मिलने पर फ्लाइट को अपने निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय नजदीकी हवाई अड्डे पर उतारा जाता है। इससे ईंधन की खपत तो ज्यादा होती ही है, विमान की दोबारा जांच करने, यात्रियों को होटलों में ठहराने और उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था करनी पड़ती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इन सब पर करीब 3 करोड़ रुपए तक खर्च हो जाते हैं। इस हफ्ते विस्तारा, एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर की 70 से ज्यादा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को धमकी मिल चुकी है।

लंदन और दुबई जा रही फ्लाइट में बम की धमकी शुक्रवार की देर रात एअर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा एयरलाइंस की एक-एक फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई। इनमें से दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा की फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट डायवर्ट किया गया। जबकि 189 पैसेंजर्स को लेकर दुबई जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (IX-196) की जयपुर में रात 1:40 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जांच में दोनों ही विमानों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मुंबई पुलिस ने एक को अरेस्ट किया

मुंबई की पुलिस ने फ्लाइट में बम रखने की झूठी खबर फैलाने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। इन्होंने 14 अक्टूबर को इंडिगो फ्लाइट में बम रखे होने की धमकी दी थी।

लगातार मिल रही धमकियों के बीच दिल्ली पुलिस ने 6 FIR दर्ज की हैं। उधर, सरकार ने विमान में बम होने के फर्जी दावे करने वाले 10 सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है।

धमकी भरे मैसेज भेजने वालों की पहचान – एविएशन मिनिस्ट्री

एयरलाइंस को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में 16 अक्टूबर को एविएशन मिनिस्ट्री ने संसदीय समिति को जवाब दिया। मिनिस्ट्री ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और एक्शन लिया जा रहा है। साथ ही कहा कि और ज्यादा जानकारी इकट्ठा की जा रही है और ऐसे कई मामलों पर कदम उठाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी साइबर यूनिट्स को धमकी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स को ट्रैक करने का निर्देश दिया गया है। इनमें से ज्यादातर अकाउंट विदेश से ऑपरेट हो रहे हैं।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
कल्याण से समृद्धि की ओर: VB-G RAM G कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देगा नई दिशा
May 16, 2026
देश
लिखकर रखा था 4 विकेट लूंगा…’ प्रफुल हिंगे ने कर दिखाया कमाल, वैभव के लिए बिछाया जाल
April 14, 2026
देश
₹20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी, फैक्ट्रियों में काम ठप
April 14, 2026
देश
समंदर में चीन कितना पावरफुल? होर्मुज को लेकर चीन-अमेरिका आमने-सामने
April 14, 2026
देश
US Vs Iran: रोज डूबेंगे ₹4000 करोड़? होर्मुज पर तनाव से ईरान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा
April 14, 2026
देश
हाईकमान नाराज़, अपने ही हुए बागी… आखिर क्यों सिद्धारमैया को हटाना पड़ा अपना राजनीतिक सचिव?
April 14, 2026
देश
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई घायल, हमले के बाद स्वास्थ्य को लेकर सस्पेंस बरकरार
April 11, 2026
देश
US-Iran Peace Talks: शांति वार्ता से पहले रे डेलियो की चेतावनी, बोले—‘अभी अंतिम लड़ाई बाकी’
April 11, 2026
देश
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: जेडी वेंस की टीम और ईरानी डेलिगेशन की मीटिंग का टाइम अपडेट
April 11, 2026
देश
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन बने विराट कोहली, मैच के बाद दिया खास गिफ्ट
April 11, 2026