लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पीएम मोदी ने किया रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पणः बनारस से वर्चुअली जुड़े; रीवा में मंच से CM यादव बोले- 999 रुपए में कराएंगे हवाई सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया। रीवा एयरपोर्ट परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम 999 रुपए में रीवा से भोपाल की हवाई यात्रा कराएंगे। भोपाल-रीवा के बीच नया फोरलेन भी बनेगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, रीवा के प्रभारी मंत्री प्रह्लाद पटेल, सांसद जनार्दन मिश्र मंच पर मौजूद रहे।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान को लेकर हंसी ठिठोली की। दरअसल, मंच से सांसद जनार्दन मिश्रा ने सीधी सांसद राजेश मिश्रा को रीवा सांसद कह दिया था। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों सांसद तो रहेंगे लेकिन, क्या मालूम दोनों आपस में एक्सचेंज करने का प्रोग्राम बना रहे हो। उन्होंने कहा- रीवा से मेरा भी एक रिश्ता है। रीवा मेरी ससुराल है, मेरी शादी 1993 में हुई थी। तब यहां आने-जाने में बहुत समस्या होती थी। ढंग की सड़क तक नहीं थी।

रीवा में होगा इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- पहले पाकिस्तान के लोग हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। फिर फुटबॉल खेलते थे। अब इस तरह की घटना करने की हिम्मत हमारी सरकार में उनकी नहीं है। हमारे जवान अभिनंदन को डर के चलते पाकिस्तान ने वापस किया।

रीवा को देंगे इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव की सौगात हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। मैंने उद्योगपतियों से आज ही मीटिंग की है। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 23 अक्टूबर को रीवा में इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्र

999 रुपए में लोगों को हवाई यात्रा कराएंगे।

अब गरीब आदमी भी हवाई सफर करेगा। उन्होंने कहा रीवा में राइस मिल कि संख्या काफी ज्यादा है। अगर कोई भी कठिनाई आ रही है तो उसे मैं दूर करूंगा। आने वाले समय में रीवा में माल वाहक वाणिज्यक विमान भी चलेगा।

अब हर कोई भारत से दोस्ती करना चाहता है मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीट जीतने के रिकॉर्ड को अब कोई तोड़ नहीं सकता। आज पूरे विश्व के देश हमसे संबंधों को लगातार बेहतर बनाना चाहते हैं। रूस भी हमसे दोस्ती करना चाहता है और यूक्रेन भी हमसे दोस्ती करना चाहता है।

उन्होंने कहा- शोले फिल्म का डायलॉग याद आता है, जो फिल्म में धर्मेंद्र ने टंकी में चढ़कर कहा था। वो डायलॉग मुझे थोड़ा भूला रहा है। लेकिन, उसका निष्कर्ष इतना था कि अब किस-किस से दोस्ती करूं। हर कोई भारत से दोस्ती करना चाहता है।

डिप्टी सीएम बोले- रीवा और विंध्य के लिए आज का दिन ऐतिहासिक

मंच को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। 20 अक्टूबर का दिन रीवा की आने वाली पीढ़ी याद रखेगी। रीवा और विंध्य के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है।

वहीं डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा- रीवा में अपार संभावनाएं हैं। विंध्य में 3 नेशनल पार्क हैं। इसके साथ ही मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी है। सबसे अधिक सीमेंट यहां से एक्सपोर्ट होता है। पहले जब मैं उद्योगपतियों को रीवा में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित करता था तो वो धीरे से मुझसे पूछते थे कि रीवा में एयरपोर्ट है क्या।

लेकिन, मेरे पास उस बात का कोई जवाब नहीं होता। प्रधानमंत्री के लोकार्पण करने की वजह से सारे देश और दुनिया को पता चल जाएगा कि रीवा भी कोई जगह है। अब उद्योगपति रीवा में उद्योग लगाने में संकोच नहीं करेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
August 16, 2026
देश
झारखंड में भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी, 20 अगस्त को CM आवास घेरने की चेतावनी
August 16, 2026
देश
भारत-जर्मनी के बीच करीब 70 हजार करोड़ की पनडुब्बी डील की तैयारी, जल्द हो सकती है अहम बैठक
August 16, 2026
देश
बंगाल में कांग्रेस नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या, कार से लौटते समय वारदात
August 16, 2026
देश
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, दो अधिकारी घायल
August 16, 2026
देश
ACACU खंडवा: स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी—युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
August 15, 2026
देश
ACACU खंडवा: भारत का विज़न 2047 और हमारे युवा—ज्ञान, कौशल और नवाचार से राष्ट्र निर्माण की ओर
August 14, 2026
देश
युवाओं के लिए साइबर सुरक्षा बनी बड़ी जिम्मेदारी, डिजिटल दुनिया में सतर्कता जरूरी
August 11, 2026
देश
UPI को लेकर सरकार का बड़ा बयान, आम यूजर्स के लिए भुगतान सेवा रहेगी मुफ्त
August 9, 2026
देश
पीएम मोदी से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका संबंधों पर हुई चर्चा
August 9, 2026