भोपाल: दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, आपराधिक कार्रवाई की मांग

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी एक खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नरेला विधानसभा क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष नीरज पचौरी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह तथा कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों नेताओं द्वारा हिंदू मतदाताओं को निशाना बनाते हुए उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करने की कोशिश की गई। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि संबंधित मतदाताओं की जांच रिटर्निंग ऑफिसर और बीएलओ द्वारा पहले ही की जा चुकी है और जांच में सभी मतदाता सही पाए गए थे। इसके बावजूद शिकायत दर्ज कराई गई, जो तथ्यों के विपरीत बताई जा रही है।
मतदाताओं ने सौंपे काउंटर एफिडेविट
मामले में जिन मतदाताओं के नाम शामिल किए गए थे, उन्होंने भी निर्वाचन अधिकारी को अपने काउंटर एफिडेविट प्रस्तुत किए हैं। इनमें पोखन लाल साहू और हमीर सिंह यादव जैसे रहवासी मतदाताओं के बयान शामिल हैं, जिन्होंने अपने दस्तावेज जमा कर मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
7 मार्च को की गई थी मूल शिकायत
बताया जा रहा है कि 7 मार्च को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला ने चुनाव आयोग को शिकायत भेजी थी। शिकायत में नरेला क्षेत्र की रतन कॉलोनी के एक घर में लगभग 30 लोगों के नाम मतदाता सूची में होने का दावा किया गया था।
हालांकि प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि इस मामले में संबंधित लोगों पर दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवाए गए थे। उनका कहना है कि एसडीएम स्तर पर हुई जांच में शिकायत में लगाए गए कई दावे सही नहीं पाए गए।
आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग
बीजेपी से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अधिकारियों से आग्रह किया है कि यदि जांच में शिकायत को गलत पाया गया है, तो दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला के खिलाफ कानून के अनुसार आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
Read Next
देश
देश
देश
देश
देश
देश
देश
देश
देश