लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

किसानों के आंदोलन को षडयंत्र पूर्वक कुचलना चाहती है सरकार: सोलंकी

फसलों के उचित दाम को लेकर किसान गांधी वादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार षडयंत्र पूर्वक आंदोलन को कुचलना चाहती है। किसान कांग्रेस के नेता गजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रदेश में किसान सोयाबीन कपास मक्का की उपज का दाम वाजिब मिल सके इसलिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा सरकार आए दिन किसानों के साथ छलावा कर रही है। सरकार ने जब देखा कि किसानों का आंदोलन प्रदेश में बड़ा रूप ले रहा है। तो गुमराह करने के लिए सोयाबीन को समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा कर दी। समर्थन मूल्य 4892 रुपए प्रति क्विंटल का ऐलान किया है। इसमें किसानों की लागत निकालना भी मुश्किल है। भाजपा सरकार किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की बात कहती थी लेकिन सरकार ने समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का आदेश दिया है। इसमें एफ के का कोई मापदंड नहीं दिया है। सरकार को मापदंड स्पष्ट करना चाहिए। खरीदी का आदेश होते ही मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन फील्ड स्टाफ एम्पलाइज एसोसिएशन ने एक पत्र जारी कर दिया। इसमें सोयाबीन में घटित ज्यादा होने की वजह से भंडारण में दिक्कत की समस्या बताई है। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी 25 अक्टूबर से करने के आदेश है। उन्हें वर्तमान में खाद बीज की जरूरत है इसके लिए किसानों को रुपए चाहिए। इसके लिए किसान मंडी में कम दाम पर सोयाबीन बेचने को मजबूर होगा। सोलंकी ने कहा कि सोयाबीन के भाव 7000 क्विंटल करना चाहिए एवं कपास के दाम11000 प्रति क्विंटल पर खरीदी करना चाहिए। भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार की पोल आए दिन खुलती जा रही है। गत दिनों हुई तेज हवा आंधी एवं बारिश से कपास की एवं सोयाबीन मिर्च की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। सरकार को एक कमेटी का गठन करके जो फसले नुकसान हुई है उन फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग भी किसान कांग्रेस महासचिव गजेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा की गई है। वही मध्य प्रदेश में मासूम बच्चियों पर आए दिन हो रहे बलात्कार अत्याचार के चरम सीमा पर है सरकार अब सभी तरफ से हताश और विफल नजर आ रही है। सोलंकी ने सरकार से मांग करते हुए किसानों के साथ उचित न्याय किए जाने को लेकर अपनी बात कही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा :ठेले पर स्कूटी बांध,हाथों में गैसटंकी लेकर महंगाई के विरोध में मेलोडी टॉफ़ी ले निकली कांग्रेस
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर मारपीट मामले में कलेक्टर ने मारपीट करने वाले कर्मचारियों की सेवा की समाप्त
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा में जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी
May 25, 2026
खंडवा
ओम्कारेश्वर में श्रद्धालुओं एवं मंदिर के कर्मचारियों के बीच में जमकर हुई मारपीट.
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा के मोरटक्का में दर्दनाक हादसा,ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौत;लोगों ने बचाई पिता-बेटे जान
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : जैन संतों की हत्या पर आक्रोषित समाज ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : सर्किट हाउस में लगी आग. कोतवाली सहित फायरफाइटर की टीम मौके पर
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : सीएम राइस स्कूल ओंकारेश्वर में चपरासी की रहस्यमयी मौत
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : पिपलोद क्षेत्र में पलटा बारातियों से भरा वाहन.. 7-10 लोग घायल.. ड्राइवर की मौत
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा में प्रेम प्रसंग बना तीन जिंदगियों की मौत की वजह, युवक ने सुसाइड नोट में लिखा नाम तो प्रेमी ने भी उठाया खौफनाक कदम
May 25, 2026