नगर में आयोजित 48 दिवसीय भक्तांबर शिविर में उत्साह भक्ति से भाग ले रहे हैं श्रद्धालु,

सुख और दुख दोनों हमारे भीतर ही होते हैं, आवश्यकता है सुख और दुख के सही पहचान की, ,,मुनिश्री विनत सागर,,
खंडवा के 70 श्रद्धालुओं ने भोपाल पहुंचकर आचार्य श्री के अवतरण दिवस में उपस्थित होकर पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया,
खंडवा ।। व्यक्ति की परीक्षा जीवन भर चलती रहती है ! जीवन के प्रश्न सदैव हमारा मूल्यांकन करते रहते हैं, सुख-दुख हमारे मान्य कर्म सिद्धांत पर ही निर्भर रहते है, सुख और दुख दोनों हमारे भीतर ही होते हैं, आवश्यकता सुख और दुख की सही पहचान की है, हम सुख और दुख को पहचानने में भूल करते है, विषय उपयोग आदि मे सुख नही मिलता ,जीवन जितना राग ,द्वेष,मोह,माया आदि से विरक्त होगा ,जीवन उतना सुखी होगा, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि खंडवा नगर में पहली बार चातुर्मास के दौरान मुनेश्वरी विनत सागर एवं विश्वमीत सागर महाराज के सानिध्य में जैन धर्म के प्रमुख भक्तांबर स्त्रोत के प्रत्येक प्रसंग को समझने के लिए 48 दिवसीय भक्तांबर शिविर सराफा जैन धर्मशाला में धार्मिक भक्ति और उत्साह के साथ चल रहा है, मुनि श्री प्रवचन के माध्यम से एक एक-एक प्रसंग को समझा रहे हैं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे है, मुनि सेवा समिति के प्रचार मंत्री सुनील जैन,प्रेमांशु जैन जैन ने बताया कि गुरुवार को प.पू मुनि विनतसागर मुनिराज ने भक्तामर शिविर मे श्रावकों को संबोधित करते हुये परिग्रह,मान आदि से परे रहने को कहा,
प्रवचन पश्चात आहारचर्या संजय अजय, माला, वैशाली गदिया परिवार एवं संजय संदीप जैन परिवार के सहयोग से संपन्न हुई, इससे पूर्व अडतालीस दिवसीय भक्तामर शिविर सानंद संपन्न हुआ, जिसका निष्ठापन भक्तामर विधान के रूप मे 6 अक्टूबर रविवार को किया जायेगा, मंगलवार बुधवार को खंडवा में विराजमान मुनी संघ के दीक्षागुरु उच्चारणाचार्य विनम्रसागरजी महाराज का 62 वां अवतरण दिवस पर खंडवा जैन समाज के वृहद प्रतिनिधी मंडल ने भोपाल जाकर गुरूदेव के सानिध्य मे मनाया,
इस अवसर पर भोपाल में पूज्य गुरुदेव की संगीतमय पूजन कर आशीष प्राप्त किया गया, तीर्थ यात्रियों ने यात्रा के दौरान आष्टा एवं नेमावर में मंदिरों के दर्शन कर विराजित मुनिसंघ से आशीर्वाद भी प्राप्त किया, यात्रा मे वीरेंद्र भट्टयान, दीपक सेठी,पवन गदिया, कैलाश पहाडिया, अर्पित जैन,अविनाश जैन,पंकज सेठी सहित सत्तर समाजजन उपस्थित रहे।
Read Next

दादाजी के भक्त जरूर देखें! गुरु पूर्णिमा से पहले महापौर अमृता यादव का बड़ा संदेश

खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर दादाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, निशान चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

खंडवा:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, खंडवा में नगर निगम तिराहे पर मनाया जश्न

महादेवगढ़ के भव्य श्रावण आयोजन से पहले श्री दादाजी दरबार में निशान अर्पित, सफल आयोजन की प्रार्थना

खंडवा: देश के नाम अनोखी श्रद्धा! दादाजी महाराज के चरणों में निशान अर्पित करने पहुंचे श्रद्धालु
खंडवा खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।

खंडवा: देखिए कैसे पलट गया सोयाबीन की बोरियों से भरा वाहन | देशगांव हादसा

खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर तीन दिन बंद रहेंगी मांस की दुकानें, नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से मांगा सहयोग
खंडवा देवशयनी एकादशी पर महिला मंडलों ने दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान, 21 वर्षों से निभा रही परंपरा
खंडवा गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले शहर की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, महापौर ने अधिकारियों को दिए अल्टीमेटम।