“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

खंडवा 12 सितंबर 2026, जिला चिकित्सालय सह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली अर्थात “एनक्वास” की टीम के डॉ तेज कुमार माथुर, डॉ अंजू पूनिया, डॉ प्रतिभा साईनाथ अठारे ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।
टीम द्वारा अस्पताल में पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक, लेबर रूम, आकस्मिक चिकित्सा कक्ष,पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड, स्क्रीन वार्ड, फीमेल मेडिकल वार्ड, ओपीडी, लॉन्ड्री, किचन,मेजर ओटी, एस.एन.सी.यू. यूनिट, गाइनीक ओ.टी., स्टोर रूम, मरचुर्री, पोषण पुनर्वास केंद्र,सीटी स्कैन,एक्स-रे विभाग सहित विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाए देखी। इस दौरान टीम ने मरीजों के इलाज की व्यवस्था, स्वच्छता मानक, इंफेक्शन कंट्रोल, उपकरणों की क्रियाशीलता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और रिकॉर्ड संधारण का बारीकी से निरीक्षण किया ।
टीम ने संबंधित विभागों के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ से चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी लेते हुए मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत, आर.एम.ओ. डॉक्टर कलमे, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ रंजीत बडोले, डॉ सुनील बाजोलिया, नोडल अधिकारी डॉ शक्ति सिंह राठौड़, डॉ स्वीटी तिर्की, डॉ रश्मि कौशल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित था।
यह निरीक्षण 10, 11 एवं 12 सितंबर को लगातार जारी रहा। इस तीन दिवसीय मूल्यांकन के पश्चात बैठक का आयोजन किया गया। इस समापन बैठक में उनके द्वारा मैटरनिटी ओटी, मेजर ओटी, मर्चुरी, किचन सहित अन्य वार्डों में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की एवं जो कमियां पाई गई उसे सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए l सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण से न केवल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार आएगा, बल्कि मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 