लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*

खंडवा 9 सितंबर 2026 कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर परिवहन विभाग के दल ने बुधवार को ओंकारेश्वर में संचालित ऑटो रिक्शा की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया। इसके अलावा बीड़, मूंदी और पुनासा मार्गो पर संचालित यात्री वाहनों की चेकिंग भी परिवहन विभाग के दल ने यात्री बसों में ओव्हरलोडिंग, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य बिन्दुओं पर चेंकिग की। 

आरटीओ श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि इस दौरान 1 बस बिना परमिट पाये जाने पर उसे जप्त कर सुरक्षार्थ मूंदी थाने में खड़ा किया गया। इसके अलावा ओंकारेश्वर में ऑटोरिक्शा एवं यात्री बसों की चेंकिग की गई, जिसके तहत 3 ऑटोरिक्शा के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर उनसे 14000/- शमन शुल्क वसूल किया गया एवं 6 ऑटोरिक्शा को जप्त किया जाकर, उसे सुरक्षार्थ मांधाता थाने में खड़ा किया गया है। चेकिंग के दौरान समस्त ऑटोरिक्शाओं में किराया सूची चस्पा की गई। साथ ही ऑटोरिक्शा चालकों को यात्रियों से निर्धारित किराया हो लेने हेतु निर्देशित किया गया ।

आरटीओ श्रीमती चौहान ने बताया कि ओंकारेश्वर में ऑटोरिक्शा की पार्किंग हेतु 3 स्थान निर्धारित किए गए जिनमें नया बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टॅण्ड और कुबेर भंण्डारी शामिल है। इन तीनों स्टैण्डों पर ही ऑटोरिक्शा पार्किंग करने की समझाइश ऑटोरिक्शा चालकों को दी गई।

आरटीओ श्रीमती चौहान ने ऑटो रिक्शा चालकों को समझाया कि जिन स्थानों पर नो पार्किंग या नो इन्ट्री है, वहां पर अपने वाहन का संचालन नहीं करे तथा ऑटो का संचालन निर्धारित स्थानों से ही करें। कुबेर भंडारी पार्किंग के बाहर ऑटो खड़ा कर सवारी बैठाएं, सड़क पर ऑटो खड़ा कर सवारी न बैठाएं और सड़क पर गाड़ी रोककर सवारी न उतारे, दंडी आश्रम से झूला पुल तक ऑटो प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर ऑटो न चलाएं और न ही सवारी ले जाएं। पुराने बस स्टैंड से जेपी चौक तक भी ऑटो प्रतिबंधित रहेगा। बुधवार के दिन हाट बाजार में ऑटो लेकर न जाएं और बाजार क्षेत्र में सवारी भी न उतारें। हाट बाजार में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। सड़क पर अनावश्यक रूप से गाड़ी न रोकें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाएं अन्यथा संबंधित के विरूध्द नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026