लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई

खंडवा। मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।

शिविरों में स्त्री रोग विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सकों ने हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया। इस दौरान शासकीय और निजी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.डी. बकोरिया ने बताया कि जिले में कुल 603 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान जटिलताओं के आधार पर चिन्हित गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई। साथ ही महिलाओं और उनके परिजनों को कुपोषण से बचाव के लिए घर में उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार कर सेवन करने की सलाह दी गई। गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और संस्थागत प्रसव कराने के लिए भी समझाइश दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एनीमिया, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज जैसी बीमारियों से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क माना जाता है। इसके अलावा पूर्व में सिजेरियन प्रसव, जुड़वा बच्चे, गर्भ में बच्चे की उल्टी स्थिति या पूर्व में गर्भपात हो चुका हो, तो ऐसी महिलाओं को भी हाईरिस्क गर्भवती की श्रेणी में रखा जाता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आत्मीय स्वागत,मां दुर्गा के समक्ष किया दीप प्रज्वलन..
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा: मल्हारगढ़ फार्म हाउस की बिजली लाइन बदलने के लिए आवेदन, खालवा से जोड़ने की मांग..
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा के बजरंग बहादुर में हटाया जिला अस्पताल के पास अतिक्रमण ठेले सहित दो टंकी भी की जप्त,
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती पर पंधाना कांग्रेस सख्त, नियमित बिजली आपूर्ति के लिए सौंपा ज्ञापन..
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवाजी चौक से इमली पुरा तीन पुलिया तक अतिक्रमण हटाने से पहले प्रशासन ने ली बैठक…
October 12, 2026
खंडवा
दीदी बोली मैं तो पूरे 9 दिन गरबा देखूंगी..! खंडवा में नवरात्रि के अवसर पर जमकर.!
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा : सास और बहू ने एक दूसरे को गिफ्ट की लग्जरी कार.! प्यार इतना कि देख,आपकी आत्मा हो जाएगी खुश.!
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा में सुबह-सुबह एक ओर हादसा.. माता रानी के पंडाल को ट्रक ने मारी टक्कर.. पुलिस की टीम मौके पर..
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा : पुनासा में बस ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना को लेकर समाज में नाराजगी…
October 11, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर : गोमुख घाट पर नर्मदा में डूबने से गाजियाबाद के दो युवकों की मौत..
October 11, 2026