लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा – प्राचीन तुलजा भवानी माता मंदिर में दर्शन के साथ पंडालों में झांकियां निहारने पहुंचेंगे भक्त,

रामायण व महाभारत कालीन समय की है मां तुलजा भवानी की मूर्ति,
खंडवा। नवरात्रि पर्व का शुभारंभ गुरुवार से होने जा रहा है। इस दौरान मां की आराधना भक्तों द्वारा भक्तिभाव से की जाएगी। शहर के प्राचीन भवानी माता मंदिर माता के दरबार में प्रात: 5 बजे से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। बड़े शहरों की तर्ज पर इस वर्ष भी खंडवा के कई स्थानों पर माता के बड़े-बड़े दरबार आकर्षक पंडाल सजकर तैयार हो गए है। इन पंडालों में भी दर्शनार्थी माता के दर्शन कर पंडालों में सजी झांकियों को निहारने पहुंचेंगे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा के प्राचीन तुलजा भवानी माता मंदिर में आज से पूजा अर्चना शुरू होगी जो नौ दिनों तक चलेगी। प्रात: 5 बजे से भक्त पहुंचकर माताजी के दर्शन व पूजा अर्चना करेंगें। प्रतिदिन तुलजा भवानी माता का नवरात्रि पर्व के दौरान प्रात: अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार किया जाता है। सुबह की आरती के पश्चात रात्रि में भी 8 बजे प्रतिदिन महाआरती होती है। खंडवा की धार्मिक एवं पुरातत्व धरोहर में से एक तुलजा भवानी माता मंदिर खंडवा में स्थापित है। रामायण तथा महाभारत कालीन इस मंदिर में मां भवानी की स्वयंभू मूर्ति विराजित है। 14 वर्ष के वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम ने सीता माता और लक्ष्मण सहित खांडव वन तत्कालीन नाम में व्यतीत किए थे। भगवान श्रीराम ने इस मंदिर में नौ दिनों तक मां तुलजा भवानी की आराधना की थी। मां से अस्त्र-शस्त्र और वरदान लेकर दक्षिण की ओर प्रस्थान किया था। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने धनुधर अर्जुन के साथ यहीं पर अग्नि देव का अर्जिण रोग का उपचार तृप्त किया था और देवी की शक्ति से इंद्र को वर्षा करने से रोका था। मराठा नायक छत्रपति शिवाजी की मां भवानी आराध्य देवी रही है। किवदंती है कि शिवाजी को मां भवानी ने शमशीर प्रदान की थी। उसी शमशीर के तेज से उन्होंने मुगलों के दांत खट्टे किए थे।
मां का स्वरूप
भवानी माता मंदिर में मां की सिंह पर सवार अष्टभुजी प्रतिमा है। मां भवानी साक्षात सिद्धीदात्री है। वे राक्षस का वध कर रही है, प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किए जाने के कारण श्रद्धालुओं को मां का यह स्वरूप दिखाई नहीं देता है। लगभग डेढ़ एकड़ में विस्तारित मंदिर का वर्तमान भवन लगभग पचास वर्ष पूर्व निर्मित किया गया है। मंदिर पुजारी गौरव राजेन्द्र चौहान ने बताया कि इस वर्ष नवरात्रि पर्व के दौरान अष्टमी व नवमीं भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। माताजी मंदिर प्रांगण में ही भोले बाबा विराट स्वरूप में विराजमान है वही भगवान श्री राम का दरबार भी स्थित है, नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन प्रात: माताजी का अभिषेक व विशेष श्रृंगार व रात्रि 8 बजे महाआरती की जाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026