लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: चंद्रशेखर आजाद जन्मोत्सव पर पहलवानों ने दिखाया दम, हर्ष शर्मा ने इटारसी के कल्लू पहलवान को दी मात

खंडवा। स्वतंत्रता सेनानी पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर 23 जुलाई 2026 को खंडवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेरेंट्स ग्रुप द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक कुश्ती मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता के प्रमुख मुकाबले में खंडवा के पहलवान हर्ष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटारसी के कल्लू पहलवान को मात दी। वहीं खंडवा के सावन कुरैशी पहलवान और इटारसी के भूरा पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।

एक अन्य मुकाबले में रावर के गौरव पहलवान ने हरदा के मुबारक पहलवान को पराजित किया। इसके अलावा भी विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों के बीच कई मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान थाईलैंड में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले बोरगांव के नीरज पहलवान का स्वागत और सम्मान भी किया गया। आयोजन में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर सुनील शर्मा, सईदद्दीन, असलम कुरैशी, महेंद्र वर्मा, अल्ताफ पहलवान, मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मंगल यादव, जिला कुश्ती संघ के सचिव राजेंद्र पांजरे, हीरालाल यादव, टीनू राठौड़, ऋषि सोनकर, पन्ना काका, बल्ला पहलवान, मुन्ना पहलवान, आसिफ खान और रोहित पटेल सहित कुश्ती से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता ने पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देने के साथ युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी प्रदान किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026