लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पीएम विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों के लिए कार्यशाला संपन्न*

खंडवा 18 जुलाई 2026, एम.एस.एम.ई. विभाग द्वारा जिला प्रशासन खंडवा के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर शुक्रवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम होटल कैसल इन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती श्रृष्टि देशमुख गौड़ा ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से चर्चा की और बैंकों से समन्वय कर विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदकों के ऋण शीघ्र स्वीकृत करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्यमिता वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, शासकीय योजनाओं, कौशल विकास मार्केटिंग, लोन प्रोसेस के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विशेष रूप से राज्य स्तरीय पीएमयू से वक्ता श्री मुनेश द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं एक्सपोर्ट विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को लोन स्वीकृति पत्र जारी किए गए एवं साथ ही भारतीय पोस्ट पेमेंट बैंक एवं पेटीएम द्वारा क्यूआर कोड बॉक्स भी लाभार्थियों को निशुल्क उपलब्ध करवाए गए।
कार्यक्रम में एमएसएमई इंदौर से सहायक निदेशक श्री गौरव गोयल, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री मनोज रावत, बैंक ऑफ इंडिया से अग्रणी जिला प्रबंधक श्री गणेश ताईकर, भारतीय डाक विभाग से श्री दीपक अग्रवाल भारतीय डाक पेमेंट से श्री निखिल सोलंकी, खंडवा विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष महेश पांचाल, शासकीय आईटीआई खंडवा के प्राचार्य श्री हितेषी सुरागे, हथकरघा विभाग से श्री राजेश मौर्य भी मौजूद थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा :नशे से हे दूरी हे जरुरी के अभियान मे आज ऑटो की रैली निकली और शपथ दिलाई गई
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा के खालवा में युवा कांग्रेस की बड़ी बैठक, ‘चलो पंचायत अभियान’ को मिली रफ्तार
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा: महिला अधिकारी की निर्मम हत्या से आक्रोश, खंडवा पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ने उठाई न्याय की मांग
July 19, 2026
खंडवा
आज रविवार को धर्मोदय तीर्थ बोरगांव में आचार्य श्री का दीक्षा दिवस धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जायगा।
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा में सड़क हादसा: ओंकारेश्वर रोड पर टेंपो-बाइक की टक्कर, 3 घायल
July 19, 2026
खंडवा
पति की सेवा के लिए वर्षों तक नहीं लिया प्रमोशन, अब खंडवा में ही पदोन्नत हुईं सुधा सोनी
July 19, 2026
खंडवा
भाजपा का बड़ा फैसला! अब हर शनिवार कार्यकर्ताओं से सीधे मिलेंगे मंत्री विजय शाह
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा में गजल, ठुमरी गायन और प्रकृति चित्रण कार्यशाला 21 जुलाई से।
July 18, 2026
खंडवा
जेसीआई खंडवा आयोजित करेगा ओपन चेस चैंपियनशिप, सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका।
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा की वेदिका दीक्षित ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, परिवार और समाज में खुशी की लहर।
July 18, 2026