लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के खालवा में युवा कांग्रेस की बड़ी बैठक, ‘चलो पंचायत अभियान’ को मिली रफ्तार

चलो पंचायत अभियान के तहत खालवा में युवा कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा अंतर्गत खालवा ब्लॉक में रविवार को ‘चलो पंचायत अभियान’ के तहत युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को ग्राम स्तर के प्रत्येक बूथ तक मजबूत बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने और पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया।

बैठक में जिला युवा कांग्रेस खंडवा के अध्यक्ष अनिल जाधव, हरसूद विधानसभा अध्यक्ष निखिलेश पालवी, खालवा ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह अखंडे, मुकेश राठौड़, महेंद्र कुमार बढ़ाई, शिव काजले, सुनील शिलाले, अनिल गौतम सहित युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव भी रखे। नेताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस का लक्ष्य प्रत्येक बूथ और प्रत्येक गांव तक संगठन को मजबूत बनाना है, ताकि युवाओं की भागीदारी बढ़े और संगठन को नई ऊर्जा मिल सके।

“हर बूथ पर युवा, हर गांव में कांग्रेस” के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026