लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: महिला अधिकारी की निर्मम हत्या से आक्रोश, खंडवा पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ने उठाई न्याय की मांग

खंडवा। इंदौर डाक विभाग में पदस्थ डाक सहायक उर्मिला मालाकार की उनके पति द्वारा कथित रूप से की गई हत्या के विरोध में शनिवार को खंडवा प्रधान डाकघर परिसर में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन (FNPO) ग्रुप-सी, खंडवा संभाग द्वारा शोक सभा आयोजित की गई। शोकसभा में डाक विभाग के कर्मचारियों के साथ माली समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर दिवंगत उर्मिला मालाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में वक्ताओं ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उपस्थित कर्मचारियों और समाजजनों ने एक स्वर में दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

शोकसभा में माली समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज मालाकार, युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रवीण माली, पोस्टमास्टर दीपक अग्रवाल, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर से आर.सी. पांडे तथा राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से मनीष कुमार पराशर सहित कई कर्मचारी और समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन (FNPO) ग्रुप-सी, खंडवा संभाग के सचिव मनीष कुमार पराशर ने कहा कि दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
लंबे इंतजार के बाद भाजयुमो खंडवा जिला अध्यक्ष की घोषणा, सागर अरतानी को मिली कमान; शुभम पटेल बने जिला महामंत्री…
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा: बंध पत्र का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामेश्वर चौकी पुलिस ने भेजा
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा: 30 साल पुराने केस में फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की शानदार कार्रवाई
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा में विशाल अजगर ने बकरी के बच्चे को जिंदा निगला! VIDEO हुआ वायरल
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा में महिला चौकीदार से हैवानियत! चाकू दिखाकर हमला, पुलिस ने दबोचे 2 आरोपी
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा: जुए के फड़ पर बोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक- मोबाइल समेत लाखों का सामान जब्त
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा! KV की कबड्डी टीम ने 25 संभागों को हराया, अब गोल्ड पर नजर
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा जेसीआई द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा : रोड पर बैठकर शराब पी रहे लोगों पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई. हड़कंप
July 19, 2026
खंडवा
इंसानियत की मिसाल: लाचार बुजुर्ग का सहारा बने डॉक्टर और एमआर, गैंग्रीन से जूझ रहे चंपालाल को दिलाया उपचार।
July 19, 2026