खंडवा रेल परिचालन विभाग में महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया, नारी सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने रखे विचार
खंडवा। खंडवा रेल परिचालन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सावित्री मीणा एवं श्रीमती सीमा साहा ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम “गिव टू गेन” के संदेश को समाज तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंकिता सूर्यवंशी, वरिष्ठ गाड़ी प्रबंधक खंडवा द्वारा किया गया। इस आयोजन में विशेष सहयोग श्रीमती सोनिया पाल, उप स्टेशन प्रबंधक खंडवा और कुमारी आयुषी शर्मा, एसपीसी खंडवा का रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मनीषा यादव, प्राध्यापिका नेहरू लॉ कॉलेज ने अपने उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को समान अवसर और न्याय मिलने से समाज और देश दोनों का समग्र विकास संभव है। वहीं समाजसेविका श्रीमती मोनिका शर्मा ने नारी शक्ति की भूमिका और समाज में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सुश्री वर्षा बोरकर, सीएनएस खंडवा ने क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। वहीं जीआरपी की प्रधान आरक्षक श्रीमती संध्या पटसरिया ने कार्यस्थल पर महिलाओं को आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटने के उपायों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। कुमारी आयुषी शर्मा और श्रीमती बबीता कुमारी ने एकल गायन प्रस्तुत किया, जबकि श्रीमती प्रियंका गुर्जर, श्रीमती आरती कौरव और श्रीमती लक्ष्मी पटेल ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा श्रीमती रीता पाटिल, श्रीमती अंजलि गार्गव और श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने महिलाओं पर आधारित रोचक कविता पाठ किया।
महिलाओं के मनोरंजन के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सोनिया पाल, उप स्टेशन प्रबंधक खंडवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में परिचालन विभाग की महिला कर्मचारियों श्रीमती सोनिया पाल, श्रीमती सविता सिंह, कुमारी सरला सोनवणे और कुमारी किरण कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्रीमती अंजना गुप्ता, श्रीमती हेमलता पवार, श्रीमती मीनाक्षी मीणा, श्रीमती पुष्पा सहित अन्य सम्मानित महिलाओं की उपस्थिति रही।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
