लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

एसएन कॉलेज में “जल दिवस” मनाया गया

खंडवा 22 मार्च 2026, विश्व जल दिवस के पावन अवसर पर नवांकुर संस्था निक्की वेलफेयर सोशल सर्विस सोसाइटी द्वारा खंडवा के एस. एन.कॉलेज में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को जल के महत्व, उसके संरक्षण एवं सदुपयोग के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि जल ही जीवन है, और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने अपने संबोधन में बताया कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” के प्रथम चरण के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इनमें प्रभात फेरी, कलश यात्रा, भूमि, वृक्ष एवं जल स्रोतों का पूजन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जल संरक्षण के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इन सभी कार्यक्रमों का संचालन प्रत्येक विकासखंड में नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से प्रभावी रूप से किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया और प्राचीन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में कुएं एवम वटवृक्ष का पूजन किया। कार्यक्रम में डॉ. निकिता नागोरी, रोशनी झा, जन अभियान परिषद के मेंटर राहुल राठवे एवं प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष नारायण फरकले उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026