शराबी लड़कियों को छेड़ते हैं! स्थान परिवर्तन की मांग लेकर जनसुनवाई पहुंचे ग्रामीणजन
शराबी लड़कियों को छेड़ते हैं! स्थान परिवर्तन की मांग लेकर जनसुनवाई पहुंचे ग्रामीणजन
खंडवा जिले में एक गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित शराब दुकान को लेकर गंभीर शिकायतें करते हुए जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में धुत लोग आए दिन रास्ते से गुजरने वाली लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है, जिसके कारण परिजन अपनी बेटियों को अकेले बाहर भेजने में हिचक रहे हैं।
जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित शराब दुकान का स्थान परिवर्तन किया जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रह सके।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कई बार मौखिक रूप से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे उन्हें जनसुनवाई का सहारा लेना पड़ा।
वहीं प्रशासन ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा