लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस द्वारा जिले मे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान अंतर्गत 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित किये जावेंगे विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम।*

केन्दीय ग्रहमंत्रालय वर्ष 2030 तक संपूर्ण भारत को नषा मुक्त कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के तहत प्रदेश शासन के निर्देशानुसार म.प्र. पुलिस द्वारा विभिन्न जिलों में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत दिनांक 15.07.2026 से 30.07.2026 तक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज की स्थापना हेतु जनसहभागिता सुनिश्चित करना है

 

अभियान के दौरान पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, आबकारी, वन, न्याय, नगरीय निकाय एवं अन्य विभागों के समन्वय से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

 

अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम:—

 

*15 जुलाई 2026*: – अभियान का शुभारंभ, मीडिया ब्रीफिंग, नशामुक्ति संदेश पंपलेट वितरण, विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों, ग्राम/नगर सुरक्षा समिति, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं जनप्रतिनिधियों के साथ रैली/ड्रग अवेयरनेस रन तथा नशामुक्ति शपथ।

 

*16 जुलाई 2026*: – विद्यालय एवं महाविद्यालय में रील, शॉर्ट फिल्म सहित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन एवं शपथ ग्रहण।

 

*17 जुलाई 2026*: – व्याख्यान, लघु फिल्म प्रदर्शन तथा शिक्षण संस्था के आसपास तंबाकू एवं सिगरेट की गुमटियां नहीं होने संबंधी जागरूकता।

 

*18 जुलाई 2026*:– चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, नशाग्रस्त व्यक्तियों एवं उनके परिवारों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास संबंधी जानकारी तथा न्याय विभाग के सहयोग से परामर्श एवं चिकित्सा सहायता।

 

*19 जुलाई 2026*: – ऑटो एवं शासकीय परिवहन वाहनों पर पोस्टर अभियान तथा सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

 

*20 जुलाई 2026*:– सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता कार्यक्रम।

 

*21 जुलाई 2026*: – विद्यालय एवं महाविद्यालय में चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं तथा अभिभावकों की सहभागिता।

 

*22 जुलाई 2026*: – गणमान्य व्यक्तियों, खिलाड़ियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के संदेशों का प्रचार-प्रसार तथा सोशल मीडिया पर प्रेरणादायक नशामुक्ति कहानियों का प्रसारण।

 

*23 जुलाई 2026*: – बस, सार्वजनिक परिवहन साधनों एवं नगर निगम की एलईडी स्क्रीन पर जन-जागरूकता लघु फिल्म एवं संदेशों का प्रसारण।

 

*24 जुलाई 2026*: – पुलिस थाना परिसर में ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य को नशामुक्ति की शपथ।

 

*25 जुलाई 2026*: – महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शौर्य दल तथा ग्राम/नगर सुरक्षा समिति की सहभागिता से जन-जागरूकता कार्यक्रम।

 

*26 जुलाई 2026*: – व्यापारी वर्ग, एनजीओ एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से बाजारों एवं सार्वजनिक स्थल पर जनसंवाद कार्यक्रम।

 

*27 जुलाई 2026*: – छात्रावास, धार्मिक संस्थान, जेल, फैक्ट्री एवं औद्योगिक इकाइय में जन-जागरूकता कार्यक्रम।

*28 जुलाई 2026*: – आबकारी, वन, सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अंतरविभागीय समन्वय से संयुक्त जागरूकता अभियान।

 

*29 जुलाई 2026*: – स्थानीय खेल प्रशिक्षक के सहयोग से खिलाड़ियों के मध्य नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम।

 

*30 जुलाई 2026*: – जनप्रतिनिधी एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में समापन समारोह तथा ग्राम/नगर सुरक्षा समिति एवं सक्रिय कार्यकर्ता की सहभागिता।

 

पुलिस विभाग के द्वारा आम जनता से अपील की है कि वे इस जनहितैषी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा समाज को नशामुक्त बनाने के इस संकल्प को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

 

अभियान के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में पुलिस विभाग का सहयोग करें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026