खंडवा में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात लोगों ने लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी
मध्य प्रदेश के खंडवा शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। यह घटना आदर्श नगर क्षेत्र में भंडारिया रोड पर स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पीछे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस इलाके में रहने वाले अनुज कुमार रायकवार, पिता कैलाश रायकवार, ने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात करीब 1:30 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। जब तक लोगों को आग लगने की जानकारी मिली, तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी।
घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तुरंत इस मामले की सूचना खंडवा कोतवाली थाना पुलिस को दी।
कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
