खंडवा: दादाजी के भक्तों के लिए अनोखी सेवा! फ्री हेल्थ चेकअप, दवाइयां और प्रसादी एक साथ
खंडवा। दादाजी की नगरी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं पूरी श्रद्धा के साथ जुटी हुई हैं। प्रसादी वितरण के साथ-साथ श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
श्रद्धालुओं ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि दादाजी की नगरी में भोजन के साथ स्वास्थ्य सेवा की यह व्यवस्था बेहद सराहनीय है। बड़ी संख्या में भक्त इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
आयोजकों का कहना है कि दादाजी के दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना ही उनकी सबसे बड़ी सेवा है। यही कारण है कि इस बार प्रसादी के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की व्यवस्था भी की गई है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


