खंडवा: टिटगांव में भव्य भंडारा, श्रद्धा और सेवा का अनूठा आयोजन
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम टिटगांव में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री दादाजी महाराज के आशीर्वाद से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं और भक्तजनों के लिए श्रद्धापूर्वक प्रसादी वितरण किया गया।
भक्ति और सेवा के इस आयोजन में पूरे गांव का माहौल श्रद्धामय बना रहा। ग्रामवासियों और युवाओं ने मिलकर सेवा की जिम्मेदारी संभाली और आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का आत्मीय स्वागत किया। भंडारे में सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर दादाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गांव के लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर सभी ने दादाजी महाराज से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
Read Next

खंडवा 



