लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में दर्दनाक हादसा: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, कार खंडहरनुमा मकान में घुसी, 3 युवकों की मौत, 2 घायल

खंडवा। जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया। बलवाड़ा से लुनहार गांव जा रही बारात की कार गुड्डी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खंडहरनुमा मकान में जा घुसी। हादसे में तीन जवान युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे में मोहित पिता स्वरूपचंद (22) निवासी भरुड बलवाड़ा, ऋतिक पिता धर्मेंद्र यादव (24) निवासी गरणगांव, और पुष्पक पिता जितेंद्र यादव (24) निवासी बलवाड़ा की मौत हो गई। वहीं पवन पिता गोपाल और सावन पिता राजेंद्र घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल खंडवा में जारी है।

बताया जा रहा है कि बलवाड़ा स्थित यादव परिवार के घर शादी समारोह था और बारात लुनहार गांव जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया। कुछ ही पलों में ढोल-नगाड़ों और खुशियों की जगह चीख-पुकार और मातम छा गया।

जिला अस्पताल में तीन युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोते-बिलखते परिवारजनों का दर्द देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। अस्पताल परिसर में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे सहित शहर के दो थानों के थाना प्रभारी अस्पताल और मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि खंडवा जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोग बेहद दुखी और चिंतित हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं अब जिले के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। लोग तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती और सड़क सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा-खालवा रोड पर लिफ्ट इरिगेशन का काम बना परेशानी, सड़क हुई क्षतिग्रस्त
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा के गुड़ी गांव की सड़क बनी तालाब, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: मॉडिफाइड साइलेंसर पड़ा भारी! पुलिस ने जब्त कर किया नष्ट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा :आज की रैली में आदिवासियों के टारगेट पर रहा वन कर्मचारी.. जमकर किया टारगेट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा में वन अतिक्रमण पर घमासान, समर्थन रैली को बताया गया फर्जी!
July 13, 2026
खंडवा
खण्डवा : कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे आदिवासी, 6 घंटे बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी धूनीवाले मेले की तैयारियों का विधायक कंचन तनवे ने लिया जायजा
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: आदिवासी रैली के चलते शहर थमा, इंदिरा चौक पर जाम और हंगामा
July 13, 2026
खंडवा
खालवा में दर्दनाक घटना! 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी और अजन्मे बच्चे की मौत
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: कोरे कागज़ पर हस्ताक्षर कराने का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में किया हंगामा
July 13, 2026