लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर 17 से 19 मार्च तक भारी वाहनों के संचालन पर रहेगा प्रतिबंध

*इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर 17 से 19 मार्च तक भारी वाहनों के संचालन पर रहेगा प्रतिबंध*

खण्डवा 17 मार्च 2026, आगामी 18 मार्च को भूतड़ी अमावस्या तथा 19 मार्च को गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व पर ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ-साथ नर्मदा स्नान के लिए अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की सम्भावना रहती है। जिले का खण्डवा-इन्दौर अत्यन्त व्यस्तम सड़क मार्ग है। जिसमें भारी एवं हल्के वाहन का आवागमन निरन्तर रूप से चलता रहता है। कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने श्रद्धालुओं के निर्बाध परिवहन, सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से 17 से 19 मार्च तक खण्डवा इन्दौर मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबन्ध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुसार बुरहानपुर की ओर से खण्डवा जिले में प्रवेश करने वाले भारी वाहन खण्डवा जिले के ग्राम देशगांव में प्रवेश कर देशगांव से खरगोन व्हाया कसरावद, खलघाट, महू होते हुए इन्दौर की ओर अपने गन्तव्य तक पहुंचेगें। इसी तरह इन्दौर से चलने वाले भारी वाहन महू से खलघाट, कसरावद, खरगोन व्हाया भीकनगांव से देशगांव होते हुए खण्डवा-बुरहानपुर की ओर अपने गन्तव्य तक पहुचेगें। आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को इस प्रतिबंधात्मक आदेश से पूर्णतः मुक्त रखा गया है। इनमें दुग्ध प्रदाय वाहन, नगर निगम, पुलिस वाहन, पानी टैंकर, फायर बिग्रेड, आर्मी के वाहन, विद्युत कंपनी के कार्य में संलग्न वाहन, एल.पी.जी. और पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में लगे वाहन, कृषि उपज मंडी में सब्जी ले जाने वाले वाहन तथा यात्री बसें शामिल हैं। भारी वाहनों के संचालन पर यह प्रतिबंध 17 मार्च को प्रातः 6 बजे से दिनांक 19 मार्च को रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026