लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के रामनगर में सूने घर में चोरी, आधे घंटे में दरवाजा तोड़कर गहने और नकदी ले उड़े बदमाश

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में चोरी की एक वारदात सामने आई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी अंतर्गत रामनगर इलाके का है, जहां बदमाशों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

 

जानकारी के अनुसार रामनगर में 10 दुकानों के पीछे स्थित एक मकान में यह चोरी हुई। घर के सदस्य नगर निगम में कागजी सुधार के काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

 

फरियादी के अनुसार वह करीब 30 से 50 मिनट के लिए ही घर से बाहर गए थे, लेकिन इसी थोड़े समय का फायदा उठाकर चोर ने घर का दरवाजा तोड़ा और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने तथा करीब 25 हजार रुपये नगद चोरी कर फरार हो गया।

 

जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति संभवतः आसपास का रहने वाला हो सकता है, जिसे घर के बारे में पहले से जानकारी थी और उसने मौका पाकर कम समय में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की बात कही है।

वही इस संबंध में फरियादी का कहना है कि उनके घर पर गोल्ड सुरक्षित है सिर्फ कैश की चोरी हुई है पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है मौके पर डॉग्स स्क्वायड की टीम सहित फिंगर एक्सपर्ट की टीम और FSL की टीम को भी बुलाया गया.

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026