लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के जावर थाने की टीम ने लड़की के अपहरण के 14 साल बाद लड़की क़ो किया दस्तयाब…

14 साल बाद उदघोषित 5000/-रु ईनाम की अपह्ता बरामद एवं आरोपी गिरफ्तार

खंडवा, 27 नवंबर 2024- घटना का विवरण :- दिनाँक 01.05.2010 को थाना जावर पर सूचनाकर्ता निवासी  थाना आकर सूचना किया उसकी लडकी उम्र 16 साल (वर्तमान उम्र 29 साल 10 माह) दिनाँक 30.04.2010 को घर से बिना बताए कही चली गई है। जिस पर थाना जावर पर गुम इंसान क्रं 13/2010 का पंजीबद्ध कर जाँच की गई। जाँच के दौरान नाबालिग लडकी उम्र 16 साल की होने से दिनाँक 05.11.2013 को संदेही आरोपी अनिल पिता रणछोड जाति भील निवासी ग्राम खारवा के विरुद्ध अपराध क्रं 193/2013 धारा 363,366 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। अपह्ता की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा 5000/-रु का ईनाम उदघोषित किया गया था।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा व उप पुलिस अधीक्षक खंडवा के मार्गदर्शन में थाना जावर की पुलिस टीम सहा. उप निरी. उमेश सिंह राजपूत एवं प्रआर 110 अवधनारायण द्वारा 14 साल बाद नसरुल्लागंज में अपह्ता व संदेही अनिल के होने की सूचना पर जाकर अपह्ता एवं संदेही अनिल को दिनाँक 27.11.2024 को थाना जावर पर लाकर विधिवत दस्तयाब किया एवं कथन लेख किये, कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 376(2)(n) भा.द.वि. बढाई गई एवं आरोपी अनिल पिता रणछोड जाति भील उम्र 40 साल निवासी ग्राम खारवा हाल नसरूल्लागंज को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खंडवा पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका :– उप पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान, निरी गंगाप्रसाद वर्मा, उप निरी प्रभा श्रीवास, सहा उप निरी उमेश सिंह राजपूत व प्रआर 110 अवधनारायण मीणा की सराहनीय भूमिका रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026