लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ताप्ती नर्मदा रेल लाइन समिति की खंडवा में बैठक हुई।खंडवा अलीराजपुर रेल लाइन के सर्वे और संकल्प कार्यक्रम पर हुई चर्चा… आसपास के कई जिलों के प्रबुद्ध जन बैठक में हुए शामिल…

ताप्ती नर्मदा रेल लाइन समिति की खंडवा में बैठक हुई।खंडवा अलीराजपुर रेल लाइन के सर्वे और संकल्प कार्यक्रम पर हुई चर्चा…

खंडवा – समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया खंडवा अलीराजपुर नई रेल लाइन को रेलवे बोर्ड द्वारा माह जुलाई 24 में स्वीकृति देने के बाद अभी सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस सर्वे को लेकर साथ ही आगामी 23 जून को समिति द्वारा कुक्षी के समीप आयोजित की जाने वाले संकल्प पूजन की तैयारी को लेकर खंडवा के उमिया भवन में संरक्षक भानु भाई पटेल और खंडवा इकाई समिति के सहयोग से शुक्रवार शाम में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें खरगोन , भीकनगांव, छै गांव सहित शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में संचालन अध्यक्ष एडवोकेट सूजन सिंह राठौड़ ने किया।

सुनील जैन ने बताया कि ताप्ती नर्मदा रेल लाइन समिति के तत्वाधान में खंडवा के उमिया भवन में शुक्रवार शाम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने बताया कि समिति ने इस रेल लाइन को स्वीकृति दिलाने के लिए समूचे निमाड़ क्षेत्र में जन जागृति अभियान चलाया हुआ है आगामी 23 जून को कुक्षी के समीप गणगांव के नर्मदा तट पर निमाड़ के संतो के करकमलों से संकल्प पूजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के संतो की उपस्थिति में पूजन कर रेल लाइन निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाने के लिए संकल्प लिया जाएगा । इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार ने बताया कि उन्होंने सबसे कम लागत और कम दूरी में यह रेल लाइन बना सके इसका एलाइनमेंट कैसा हो उसपर रिसर्च कर रेल विभाग को सुझाव दिए जिसे रेल विभाग ने सराहा और इसपर रेलवे विभाग एलाइनमेंट बनाकर सर्वे भी कर रही है। रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि यह रेल लाइन खंडवा में किस तरह प्रवेश की जाएं जिससे इसका महत्व बढ़े और खंडवा रेलवे को तकनीकी रूप से परिचालन आसान हो, बार बार इंजन बदलने की समस्या नहीं आए और सीधा,आसान रास्ता ट्रेनों और मालगाड़ियों के परिचालन के लिए मिले साथ ही खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा इस रेल लाइन के लिए प्रयासों की जानकारी दी साथ ही रेलवे के तकनीकी जानकारों से सर्वे इंजीनियरो को मिलाकर इस रेल लाइन को सबसे अच्छे विकल्प क्या रहेंगे बताया जिसपर सर्वे टीम ने सही पाया और उसपर कार्य करने पर सहमति दी है। समिति के संरक्षक भानु भाई पटेल, अध्यक्ष सुजन सिंह राठौड़,सचिव योगेश कोटवाले ,पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा,पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा,शरद जैन, वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र बजाज,आशीष चटकले आदि ने भी संबोधित कर अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर नरोत्तम पटेल, भगवानदास पटेल ,प्रेम भाई पटेल , भरत लाड़, गौतम पटेल, कमलेश झवर, गोपाल सावनेर, डी एस बकोरिया, सहित शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026