लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

गुरु पूर्णिमा महोत्सव: भंडारा आयोजकों के साथ नगर निगम की बैठक, व्यवस्थाओं को लेकर लिए गए सुझाव।

खंडवा। श्री दादाजी धूनीवाले जी के गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर नगर निगम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम सभागृह में महापौर अमृता अमर यादव की उपस्थिति में शहर के विभिन्न भंडारा आयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के दौरान नगर निगम द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा भंडारा आयोजक भी उपस्थित थे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया बैठक में भंडारा आयोजकों से व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए। नगर निगम की ओर से स्वच्छता, पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, कचरा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर समन्वय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु खंडवा पहुंचते हैं। ऐसे में नगर निगम का प्रयास है कि सभी व्यवस्थाएं बेहतर हों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भंडारा समितियों के साथ समन्वय बनाकर समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं। महापौर अमृता अमर यादव ने बैठक में कहा की भंडारों में किसी भी प्रकार प्लास्टिक का उपयोग न करे। भंडारों के पांडाल व्यवस्थित रूप से लगे, जिससे श्रद्धालुओं के आने जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सुनील जैन ने बताया कि बैठक में यह भी तय किया गया कि श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ आयोजित होने वाले इस महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए नगर निगम और भंडारा समितियां आपसी तालमेल के साथ के मिलकर कार्य करेंगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।
July 25, 2026
खंडवा
खंडवा: देखिए कैसे पलट गया सोयाबीन की बोरियों से भरा वाहन | देशगांव हादसा
July 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर तीन दिन बंद रहेंगी मांस की दुकानें, नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से मांगा सहयोग
July 25, 2026
खंडवा
देवशयनी एकादशी पर महिला मंडलों ने दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान, 21 वर्षों से निभा रही परंपरा
July 25, 2026
खंडवा
गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले शहर की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, महापौर ने अधिकारियों को दिए अल्टीमेटम।
July 25, 2026
खंडवा
गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष में 6 तीर्थ स्थानो से निकलेगी ‘श्रद्धा संगम निशान यात्रा।
July 25, 2026
खंडवा
500 से अधिक हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की स्त्री रोग विशेषज्ञों ने की स्वास्थ्य जाँच*
July 25, 2026
खंडवा
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम 27 जुलाई को होगा*
July 25, 2026
खंडवा
खंडवा: ओंकारेश्वर में होटल संचालकों को लेकर कलेक्टर ने आखिर क्या कहा..? देखिये..!!
July 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में बच्चे की मौत मामले को लेकर क्या बोले नगर परिषद की सीएमओ देखें
July 25, 2026