खंडवा: देखिए कैसे पलट गया सोयाबीन की बोरियों से भरा वाहन | देशगांव हादसा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के देशगांव घाट में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सोयाबीन की बोरियों से भरा मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का अगला एक्सल (मेल बट्टा) टूट जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें लदी सोयाबीन की बोरियां सड़क पर बिखर गईं।
घटना की सूचना मिलते ही देशगांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया और वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। हादसे के कारण घाट मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन को सुरक्षित हटाने का कार्य पूरा किया जा रहा है.
Read Next
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

