लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले शहर की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, महापौर ने अधिकारियों को दिए अल्टीमेटम।

खंडवा। श्री दादाजी गुरुपूर्णिमा महोत्सव में देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर शहर की प्रमुख सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विगत दिनों महापौर अमृता यादव द्वारा दादाजी धाम के आसपास एवं दादाजी धाम का गुरु पूर्णिमा की तैयारी को लेकर अवलोकन किया गया था। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए थे। शनिवार की बैठक में महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले सभी प्रमुख मार्गों की मरम्मत और रिपेयरिंग का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन वाले किसी भी मार्ग पर गड्ढे या क्षतिग्रस्त सड़क नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल मैदानी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराने तथा तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरुपूर्णिमा महोत्सव खंडवा की आस्था, श्रद्धा और गौरव का प्रतीक है, इसलिए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव ने बैठक में शेर चौराहा से पंधाना रोड, बस स्टैंड से मानसिंह मिल चौराहा, तीन पुलिया से आनंद नगर एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंदिरा चौक से जसवाड़ी रोड, अवस्थी चौराहे से भंडारिया गांव, गिदवानी मार्केट से आशाधाम, मोघट थाना रोड, धर्म कांटा से इंदौर नाका, जिला अस्पताल से इंदौर नाका मार्ग सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों की मरम्मत को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर कलवर्ट की मरम्मत तथा तीन पुलिया क्षेत्र में सड़क सुधार कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

महापौर ने कहा कि कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गुरुपूर्णिमा महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात व्यवस्था और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में महापौर अमृता यादव द्वारा आयोजित बैठक में पीडब्ल्यूडी के शिवशंकर अरझरे, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, भरत सुरजाए, मनीष झीले, सर्वेश मिश्रा, आदर्श शर्मा, राकेश कलम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026