देवशयनी एकादशी पर महिला मंडलों ने दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान, 21 वर्षों से निभा रही परंपरा

खंडवा। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर तेजस्विनी सुभाष नगर महिला ग्रुप द्वारा दादाजी महाराज के दरबार में श्रद्धापूर्वक निशान अर्पित किए गए। यह धार्मिक परंपरा पिछले 21 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिला मंडलों की सहभागिता रहती है।
इस अवसर पर तेजस्विनी सुभाष नगर महिला मंडल, सिद्धी विनायक गणेश महिला मंडल तथा नमामि शिव साधना आश्रम, गवला के आश्रम भक्त मंडल ने भी दादाजी महाराज को निशान अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में साध्वी आरती जी, पूजा अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, खुशबू, मोना, शैलू भाई, सोनू, दर्शना, सीमा, घनश्याम कीर, हीरालाल गुर्जर, अमर सिंह, रामकृष्ण गुर्जर, वारिधी, आरु सहित अन्य श्रद्धालु एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में दादाजी महाराज के जयकारों के बीच भक्तों ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने परंपरा को आगे भी इसी उत्साह के साथ जारी रखने का संकल्प लिया।
Read Next
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

