लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सफलता की कहानी*

*जिला अस्पताल में पित्ताशय की पथरी का सफल ऑपरेशन कर, महबूब की बचाई जान*

खंडवा 31 जुलाई 2026, जिला चिकित्सालय सह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में पिछले दिनों मरीज महबूब पिता सलमान उम्र 50 वर्ष पित्ताशय की पथरी की गंभीर तकलीफ से परेशान होकर आया था। अस्पताल के सर्जन डॉ. मुबारक सैयद एवं डॉ. एम.एल.कलमे ने मरीज महबूब का स्वास्थ्य परीक्षण किया और सोनोग्राफी एवं अन्य सभी आवश्यक जांच करवाई। उसके बाद निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर भारती के साथ महबूब के ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की । डॉ. मुबारक सैयद, डॉ. कलमें, डॉ. वीरेंद्र पाचोले एवं उनकी टीम के सहयोग से दूरबीन पद्धति से मरीज का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के बाद कुछ ही दिनों में मरीज महबूब की स्थिति में तेजी से सुधार होने लगा और पूरी तरह से स्वस्थ होने पर डॉक्टरों की टीम ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। मरीज महबूब और उनके परिवारजनों ने सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल एवं अन्य डॉक्टरों व समस्त पैरामेडिकल स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
महबूब ने बताया कि उसके इलाज के दौरान जिला अस्पताल में “आयुष्मान भारत योजना” के तहत सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हुई है l सर्जन डॉ. सैयद ने बताया कि जिला चिकित्सालय खंडवा में दूरबीन पद्धति से अपेंडिक्स एवं पित्ताशय की थैली के कठिन ऑपरेशन होना खंडवा जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि खंडवा जिला अस्पताल में मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं और विशेषज्ञ सेवाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे न केवल खंडवा जिले बल्कि आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026