खंडवा: नीलकंठ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य निशान यात्रा गूंजे दादाजी महाराज के जयकारे
मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की भक्ति और आस्था के बीच श्री दादाजी धूनीवाले महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित करने के लिए लगातार विभिन्न समाज और संस्थाओं की निशान यात्राएँ निकल रही हैं। इसी कड़ी में श्री नीलकंठ महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी एक भव्य निशान यात्रा निकाली।
ढोल-नगाड़ों, जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। हाथों में निशान लेकर श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ दादाजी धूनीवाले महाराज के दरबार की ओर बढ़े। यात्रा के दौरान वातावरण “दादाजी महाराज की जय” के जयघोष से गूंज उठा।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बताया कि वे समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस निशान यात्रा के माध्यम से सभी ने दादाजी महाराज के प्रति अपनी अटूट आस्था और श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर श्री पुष्पक रावत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके धार्मिक और सामाजिक प्रयासों की सराहना की तथा युवाओं से ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का आह्वान किया।
इस भव्य आयोजन में प्रथम कंजरिया, शुभम यादव, राज देवगढ़, सुमित मोरे, आशीष चौहान, नितिन प्रजापति, मयंक कैथवास, सुमित, यश, पीयूष सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान निकली इस निशान यात्रा ने श्रद्धा, एकता और युवा शक्ति का सुंदर संदेश दिया।
Read Next
खंडवा 




खंडवा 