खंडवा: *सूरजकुंड में “बावड़ी उत्सव” कार्यक्रम सम्पन्न*

अभियान परिषद खंडवा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण में “बावड़ी उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके समापन अवसर पर खंडवा स्थित सूरजकुंड पर कुंड का पूजन कार्यक्रम कर समापन समारोह आयोजित हुआ। “बावड़ी उत्सव” समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे उपस्थित थीं। इस अवसर पर जल कुण्ड पूजन कार्यक्रम के बाद जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने बताई।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि पानी की एक एक बूंद अनमोल है। हम पानी का उत्पादन नहीं कर सकते, इसलिए हमें पानी बचाना ही होगा। कार्यक्रम में पुनासा विकासखंड समन्वयक मोहन जाट, प्रस्फुटन समिति के सदस्य नारायण फरकले, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि हेमराज पटेल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेंटर प्रभु मसानी ने किया एवं आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार ने किया।
Read Next

खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा 
