लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

Shahdol News: कर्ज चुकाने युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, बेटे की खून से लथपथ फोटो देख परिजन पहुंचे थे थाने

शहडोल में युवक के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा दी। कर्ज के बोझ तले युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस ने पड़ताल के बाद मामले का खुलासा कर दिया और युवक को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर में कर्ज में डूबे एक युवक ने अपने अपहरण की ऐसी साजिश रची कि न केवल उसके घर वाले घंटों थाने में पुलिस के सामने गिडगिडाते रहे बल्कि पुलिस भी कुछ देर के लिए भ्रमित हो गई। हालांकि दोपहर करीब 2 बजे से लेकर रात 1 बजे तक कोतवाली पुलिस ने मशक्कत के बाद इस मामले को सुलझा लिया। इसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि युवक ने कर्ज अदा करने के लिए घर वालों से रुपए लेने के लिए साजिश रची थी।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत कल्याणपुर निवासी अयान खान पिता अशद खान (20) गुरुवार दोपहर 2 बजे अचानक घर से निकला। इसके करीब डेढ़ से दो घंटे बाद युवक के घर के मोबाइल में उसकी खून से लथपथ एक फोटो भेजी गई। जिसमें उसके सिर से काफी खून बहता हुआ नजर आ रहा है। युवक (अयान) की करीब दो तीन इसी तरह खून से लथपथ फोटो घर वालों के पास उसके ही नंबर से भेजी गई। इससे घर वाले काफी डर गए। उन्होंने जब बेटे के मोबाइल पर फोन लगाया तो कॉल रिसीव नहीं किया जा रहा था। जिससे वह और अधिक भयभीत हो गए। कुछ देर में बेटे के नम्बर से घर के मोबाइल में परिजनों के पास वॉइस कालिंग के माध्यम से मैसेज भेजा गया। इसमें कोई अज्ञात व्यक्ति यह कह रहा था कि वह रायपुर से बोल रहा है। उसने अयान का अपहरण कर लिया है। तुरंत तीस हजार रुपए अयान के नम्बर पर ऑनलाइन ट्रांसफर करो नहीं तो वह अयान को मार डालेगा।

अपने बेटे की खून से लथपथ फोटो देखने और अनजान व्यक्ति द्वारा वॉइस मैसेज में दी गई धमकी के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। वह दौड़े भागे कोतवाली पहुंचे। जहां सारे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पहले तो पुलिस को युवक की खून से लथपथ फोटो देखकर यही लगा कि सच में उसके साथ ऐसी घटना हो गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस ने युवक के दोस्तों व रिश्तेदारों से सम्पर्क किया तो पता चला कि उक्त फोटो और मैसेज उनके पास भी युवक के नम्बर से भेजा गया है।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।
July 25, 2026
खंडवा
खंडवा: देखिए कैसे पलट गया सोयाबीन की बोरियों से भरा वाहन | देशगांव हादसा
July 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर तीन दिन बंद रहेंगी मांस की दुकानें, नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से मांगा सहयोग
July 25, 2026
खंडवा
देवशयनी एकादशी पर महिला मंडलों ने दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान, 21 वर्षों से निभा रही परंपरा
July 25, 2026
खंडवा
गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले शहर की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, महापौर ने अधिकारियों को दिए अल्टीमेटम।
July 25, 2026
खंडवा
गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष में 6 तीर्थ स्थानो से निकलेगी ‘श्रद्धा संगम निशान यात्रा।
July 25, 2026
खंडवा
500 से अधिक हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की स्त्री रोग विशेषज्ञों ने की स्वास्थ्य जाँच*
July 25, 2026
खंडवा
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम 27 जुलाई को होगा*
July 25, 2026
मध्य प्रदेश
MP में सबसे पहले बने 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
July 25, 2026
खंडवा
खंडवा: ओंकारेश्वर में होटल संचालकों को लेकर कलेक्टर ने आखिर क्या कहा..? देखिये..!!
July 25, 2026